Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024: MS Dhoni का ये होगा आखिरी IPL सीजन? जानें माही के संन्यास को लेकर क्या बोले AB De Villiers

    Updated: Thu, 14 Mar 2024 11:50 AM (IST)

    आईपीएल में सीएसके टीम के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के संन्यास को लेकर हर साल खबरें आती हैं लेकिन माही हर बार इन अफवाहों को गलत ठहराते हुए टूर्नामेंट ...और पढ़ें

    Dhoni का ये आखिरी IPL सीजन? AB De Villiers ने दिया बड़ा बयान
    Dhoni का ये आखिरी IPL सीजन? AB De Villiers ने दिया बड़ा बयान

    HighLights

    1. IPL 2024 में सीएसके की कप्तानी करेंगे एमएस धोनी
    2. एमएस धोनी आईपीएल से संन्यास लेंगे? एबी डिविलियर्स ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की गिनती दुनिया के बेस्ट कप्तानों में होती हैं। धोनी की कप्तानी में सीएसके (CSK) ने पांच बार आईपीएल (IPL) का खिताब जीता है। पिछले साल गुजरात टाइटंस को हराकर धोनी की सीएसके ने आईपीएल का टाइटल अपने नाम किया।

    अब 42 साल की उम्र में फिर से धोनी (MS Dhoni) आईपीएल 2024 में सीएसके की कप्तानी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इस बीच हर सीजन की तरह इस बार भी माही के संन्यास की खबरें चलने लगी है। इस कड़ी में साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स (AB De Villiers) ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

    Dhoni का ये आखिरी IPL सीजन? AB De Villiers ने दिया बड़ा बयान

    दरअसल, आईपीएल में सीएसके के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के संन्यास को लेकर हर साल खबरें आती हैं, लेकिन माही हर बार इन अफवाहों को गलत ठहराते हुए टूर्नामेंट खेलने उतरते हैं। इस कड़ी में साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स (AB De Villiers) ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि धोनी ने पिछले साल कुछ अविश्वसनीय क्रिकेट खेला। पिछले साल धोनी के संन्यास को लेकर काफी अफवाहें थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह फिर से वापस आएगा।

    इसके बाद जब डिविलिर्स से पूछा गया कि क्या यह धोनी का आखिरी सीजन होगा? तो इसका जवाब देते हुे उन्होंने कहा कि इसके बारे में तो कोई नहीं जानता। वह बस इस डीजल इंजन की तरह लगता है जो कभी खत्म नहीं होता। वह दौड़ता रहता है। क्या अविश्वसनीय खिलाड़ी है, क्या अविश्वसनीय कप्तान है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: हरभजन सिंह ने Virat Kohli के सपने का किया खुलासा, कहा- वो तब तक संतुष्‍ट नहीं होगा जब तक...

    इसके अलावा डिविलियर्स ने माना कि धोनी के नेतृत्व में सीएसके को मजबूती मिली है। सीएसके एक ऐसी टीम जो सभी को डरा देती गै। उन्हें हराना कभी आसान नहीं होता। यह हमेशा एक बहुत सफल इकाई और एक बहुत ही सफल फ्रेंचाइजी की एक बड़ी विशेषता होती है। जब आप अच्छा खेल रहे होते हैं, तो यह होता है। 'हां, कोई बात नहीं, कोई भी हमें रोकने वाला नहीं है' लेकिन जब आप इतना अच्छा नहीं खेल रहे होते हैं तो वे हमेशा प्रतिस्पर्धा करने का एक तरीका ढूंढ लेते हैं।