Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs AUS: 'ओह हेल्लो, बिजली चली गई...', नाथन लियोन ने बताया एडिलेड टेस्ट में बंद हुई फ्लडलाइट्स का कौन था विलेन

    Updated: Sat, 14 Dec 2024 08:37 PM (IST)

    नाथन लियोन ने भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया एडिलेड टेस्ट में फ्लडलाइट्स के बंद होने के पीछे की असली कहानी का खुलासा किया है। लियोन ने तीसरे टेस्ट मैच के दौरान ...और पढ़ें

    Adelaide Test floodlights controversy पर नाथन लियोन का बड़ा खुलासा। फाइल फोटो
    Adelaide Test floodlights controversy पर नाथन लियोन का बड़ा खुलासा। फाइल फोटो

    HighLights

    1. नाथन लियोन ने लाइटबंद होने का किया खुलासा
    2. ग्राउंड स्टाफ ने गलती से दबा दी थी गलत स्विच

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दौरान स्टेडियम की फ्लडलाइट्स के बुझने का खुलासा हुआ है। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने खुलासा करते हुए बताया कि एडिलेड में फ्लडलाइट्स के बंद होने का असल जिम्मेदार कौन था। नाथन लियोन ने तीसरे टेस्ट मैच के दौरान इसका मजेदार किस्सा बताया।

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट के पहले दिन स्थानीय प्रसारणकर्ता चैनल 7 के लिए खास कमेंट्री करते हुए, लियोन ने बताया कि यह घटना कैसे घटी और कैसे नेट पर बल्लेबाजी करने की उनकी इच्छा के कारण मेन फ्लडलाइट कुछ समय के लिए बंद हो गई, जिससे एडिलेड में थोड़ी देर के लिए अंधेरा हो गया। नाथन लियोन ने बताया कि यह घटना उन्हीं की वजह से घटी थी।

    ब्रैड हैडिन भी कर चुके हैं खुलासा

    पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रैड हैडिन ने इससे पहले द विलो टॉक पॉडकास्ट पर बताया था कि कैसे ग्राउंड स्टाफ ने नाइटवॉचमैन नाथन लियोन के अभ्यास सत्र के कारण अनजाने में मैदान की फ्लडलाइट्स बंद कर दी थी। अब नाथन लियोन ने भी इसकी पुष्टि की है। लियोन के अनुसार, उन्होंने ने नेट्स में अभ्यास करने का अनुरोध किया था। जब ग्राउंड स्टाफ ने उनके लिए नेट लाइट चालू करने की कोशिश की, तो उन्होंने गलती से मुख्य फ्लडलाइट बंद कर दी।

    नेट में प्रैक्टिस करना चाहते थे लियोन

    इसके परिणामस्वरूप स्टेडियम की लाइटें बंद हो गईं। उन्होंने कहा, मुझे इसे ठीक करना होगा ताकि मैं बाहर जाकर नेट्स में बल्लेबाजी कर सकूं। हालांकि, क्यूरेटर ने लियोन को सूचित किया कि लाइटें फिलहाल बंद हैं और उनका अभ्यास प्राथमिकता नहीं है।

    गौरतलब हो कि पिंक बॉल टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा फेंके गए 18वें ओवर के दौरान दो बार लाइटें बंद हो गईं, जिसने कमेंटेटरों का ध्यान खींचा। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्क वॉ ने इस स्थिति पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा था, ओह हेल्लो। एडिलेड में बिजली चली गई है। आज बहुत गर्मी है। बहुत सारे एयर कंडीशनर चालू हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'क्या से क्या हो गया ऑस्ट्रेलिया...' 10 गेंद और खेलती कंगारू टीम तो नहीं होता भारी नुकसान; 30 हजार फैंस की बल्ले-बल्ले