यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'हमने हाथ मिलाए और Virat Kohli ने कहा...', Naveen Ul Haq ने भारतीय स्टार से हुई बातचीत का किया खुलासा
विराट कोहली और नवीन उल हक का आईपीएल में विवाद के बाद पहली बार आमना-सामना हुआ। विराट कोहली ने खेल भावना दिखाते हुए दर्शकों को नवीन उल हक की हूटिंग करने ...और पढ़ें

HighLights
- भारत ने वर्ल्ड कप 2023 के 9वें मैच में अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया
- विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक जमाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई
- नवीन उल हक ने बताया कि विराट कोहली के साथ उनकी क्या बातचीत हुई थी
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक के बीच आईपीएल 2023 में हुआ विवाद फैंस भूल नहीं पाए हैं। इस दिन के बाद से दोनों के बीच तकरार की काफी चर्चाएं हुईं।
भारत और अफगानिस्तान के बीच बुधवार को वर्ल्ड कप 2023 का 9वां मैच विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच जंग के रूप में देखा जा रहा था। हालांकि, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर आखिरकार इन दोनों खिलाड़ियों के बीच दूरी मिटती हुई नजर आई।
भारतीय पारी के 26वें ओवर में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसमें कोहली और नवीन ने सारे विवाद को थाम दिया। इस पल को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। नवीन उल हक ने मैच के बाद खुलासा किया कि विराट कोहली से उनकी क्या बातचीत हुई थी।
नवीन उल हक का बयान
विराट कोहली अच्छे इंसान हैं। एक अच्छे खिलाड़ी हैं। हमने हाथ मिलाए। हमारा विवाद बस मैदान तक सीमित था। मैदान के बाहर हमारे बीच कोई गिला-शिकवा नहीं था। लोगों ने इसे बड़ा बना रखा था। उन्हें अपने फॉलोअर्स के लिए इस तरह के मसाले की जरुरत होती है। विराट कोहली ने कहा कि वो इससे उबर चुके हैं और मैंने भी यही बात कही। हमने हाथ मिलाए और एक-दूसरे को गले लगाया।
क्या था विवाद?
याद दिला दें कि आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच मैच के दौरान विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच विवाद हुआ था। मैच के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे, तब विराट और नवीन के बीच काफी गर्मा-गर्मी हुई थी। दोनों के बीच काफी बहस हुई थी।
खबरें और भी
इस दौरान लखनऊ सुपरजायंट्स के मेंटर गौतम गंभीर भी नवीन उल हक के बचाव में उतरते हुए काफी आगबबूला हुए थे। इस घटना में आग में घी डालने का काम नवीन उल हक ने ही किया भी था। उन्होंने कई इंस्टाग्राम स्टोरी से कोहली पर तंज कसा। फिर एक इंटरव्यू में अपना पक्ष इस तरह रखा था।
नवीन उल हक ने क्या कहा था
विराट कोहली को मैच के दौरान और बाद में वो सारी बातें नहीं कहनी चाहिए थी। मैंने लड़ाई की शुरुआत नहीं की थी। मैच के बाद जब हम हाथ मिला रहे थे, तब विराट ने लड़ाई शुरू की थी। जो खिलाड़ी वहां थे, वो जानते थे कि मैं किस तरह स्थिति को संभाल रहा था।
मैंने बल्लेबाजी के दौरान या मैच के बाद अपना आपा नहीं खोया था। मैंने मैच के बाद जो किया, वो सभी ने देखा। मैं बस हाथ मिला रहा था और तक कोहली ने जोर से मेरा हाथ पकड़ा था। मैं भी इंसान हूं और मैंने रिएक्ट कर दिया।