Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'हमारे कप्तान आउट ऑफ द बॉक्स नहीं सोचते', शोएब मलिक और मिस्बाह उल हक ने उठाए Babar Azam की कप्तानी पर सवाल

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Tue, 24 Oct 2023 07:46 PM (GMT+05:30)

    अफगानिस्तान के खिलाफ मिली शर्मनाक हार से पाकिस्तान फैन्स बेहद नाराज हैं। टीम के पूर्व खिलाड़ियों ने भी बाबर आजम एंड कंपनी को लेकर काफी भला-बुरा कहा है ...और पढ़ें

    शोएब मलिक ने बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल खड़े किए हैं।
    शोएब मलिक ने बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल खड़े किए हैं।

    HighLights

    1. बाबर आजम की कप्तानी पर उठाए शोएब मलिक ने सवाल
    2. मिस्बाह उल हक ने भी साधा बाबर पर निशाना
    3. वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान से पहली बार हारा पाकिस्तान

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्लीBabar Azam Captaincy: अफगानिस्तान के खिलाफ मिली शर्मनाक हार से पाकिस्तान फैन्स बेहद नाराज हैं। टीम के पूर्व खिलाड़ियों ने भी बाबर आजम एंड कंपनी को लेकर काफी भला-बुरा कहा है। बता दें कि वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान को अफगानिस्तान के खिलाफ पहली बार हार का मुंह देखना पड़ा। शोएब मलिक समेत पाकिस्तान के दिग्गज प्लेयर्स ने इस हार का कसूरवार बाबर आजम को बताया है। शोएब ने बाबर की कप्तानी पर कई तरह के सवाल खड़े किए हैं।

    'आउट ऑफ द बॉक्स नहीं सोचते हमारे कप्तान'

    अफगानिस्तान के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद शोएब मलिक ने कप्तान बाबर आजम को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, "आपको रोकने के लिए माफी चाहूंगा मिस्बाह भाई। हमारा स्पिन विभाग भी काफी संघर्ष कर रहा है। हमारे कप्तान आउट ऑफ द बॉक्स नहीं सोचते। साऊद शकील भी हमारे पास एक विकल्प मौजूद थे, जो गेंदबाजी कर सकते थे, पर बाबर ने उनको गेंद नहीं सौंपी।"

    हैरिस की धुनाई के लिए बाबर जिम्मेदार

    मिस्बाह उल हक ने हैरिस रऊफ की जमकर हो रही धुनाई के लिए कप्तान बाबर आजम को जिम्मेदारी ठहराया। उन्होंने कहा, "हम देख रहे हैं कि हैरिस रऊफ को जब भी पावरप्ले में गेंद सौंपी जा रही है, तो वह संघर्ष कर रहे हैं। उनका कॉन्फिडेंस गिरा हुआ है, वह पहले ही ओवर में 18 से 20 रन लुटा रहे हैं। हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच के बाद भी बात की थी कि कैसे न्यूजीलैंड मिचेल सैंटनर को आठवें या 9वें ओवर लेकर आती है। यह एक अटैकिंग ऑप्शन है। यह पावरप्ले का अंतिम ओवर होता है, तो बल्लेबाज रिस्क लेने को जाता है, ऐसे में आप विकेट चटका सकते हैं।"

    यह भी पढ़ेंPAK vs AFG: यह हार नहीं पाकिस्तान क्रिकेट के मुंह पर तमाचा है! ऐसे World Cup नहीं जीता जाता है कप्तान Babar Azam

    पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा, "हैरिस को अगर कप्तान गेंद पावरप्ले के बाद देंगे, तो यह उनके आत्मविश्वास के लिए अच्छा होगा। चार फील्डर जब डीप में मौजूद रहते हैं, तो वह अपनी बाउंसर का इस्तेमाल कर पाएंगे। अगर वह ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट गेंदबाजी करेंगे, तो उसके लिए स्वीपर कवर होगा। अभी क्या हो रहा है कि वह पहले ही ओवर में चार चौके खा रहे हैं और फिर उनका यही हाल पूरे मैच में हो रहा है।"