Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    India vs Pakistan: भारत से शर्मनाक हार के बाद कैसा था पाकिस्‍तानी ड्रेसिंग रूम का माहौल? हेड कोच ने शेयर की अंदर की बात

    Updated: Mon, 16 Feb 2026 03:36 PM (GMT+05:30)

    ईशान किशन की तूफानी पारी की बदौलत भारतीय टीम ने टी20 विश्‍व कप 2026 के 27वें मैच में पाकिस्‍तान को 61 रनों से करारी शिकस्‍त दी। ईशान ने 40 गेंदों पर 1 ...और पढ़ें

    HighLights

    1. भारत ने 61 रन से जीता मुकाबला

    2. ईशान किशन ने लगाया अर्धशतक

    3. भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 के 27वें मुकाबले में रविवार को भारतीय टीम ने पाकिस्‍तान को 61 रन से करारी शिकस्‍त दी। हार के बाद पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के हेड को माइक हेसन ने बताया कि ड्रेसिंग रूम में पाकिस्तानी खिलाड़ी काफी निराश थे। आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 175 रन बनाए थे। जवाब में सलमान अली आगा की कप्‍तानी वाली टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई।

    यह मैच मायने रखता है

    हेसन ने कहा, "इस समय ड्रेसिंग रूम में काफी निराशा का माहौल है, क्योंकि वे जानते हैं कि पाकिस्तान के लिए यह कितना मायने रखता है। हम जानते हैं कि पाकिस्तान और भारत का मैच बड़ा इवेंट होता है। आज से पहले हमने लगातार पांच मैच जीते थे। ऐसे में हम आत्मविश्वास से भरे थे, लेकिन आज हम पूरी तरह से हार गए।"

    पहले गेंदबाजी चुनी

    पाकिस्‍तान के कप्‍तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। हेसन ने पहले गेंदबाजी करने के फैसले का बचाव किया। उन्‍होंने कहा, "मुझे लगता है कि शुरुआत में गेंद काफी स्पिन हो रही थी और हमने अच्छी शुरुआत की, लेकिन मुझे लगता है कि किशन ने जिस तरह से खेला, उसने हमसे मैच छीन लिया।"

    हमने अच्‍छी क्रिकेट खेली है

    हेसन ने कहा, "हमें खुद को संभालना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि हम दो-तीन दिनों में बहुत अच्छा प्रदर्शन करें। हमने इस विश्व कप से पहले कुछ अच्छी क्रिकेट खेली है, इसलिए हमें टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने का भरोसा है।"

    खबरें और भी

    ईशान रहे मुकाबले के हीरो

    ईशान किशन के 77 रनों की पारी की बदौलत भारत ने टी20 विश्‍व कप 2026 में जीत की हैट्रिक लगााई। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही और अभिषेक शर्मा का खाता तक नहीं खुला। इसके बाद सूर्यकुमार यादव (32) और शिवम दुबे (27) ने स्कोर को बढ़ाया। जवाब में भारतीय तेज गेंदबाजों ने शुरुआत से ही पाकिस्‍तान पर शिकंजा कसा। 2 ओवर में टीम को 3 झटके लग चुके थे। पाकिस्‍तान की ओर से उस्‍मान खान ने सबसे ज्‍यादा 44 रन बनाए। हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए।

    यह भी पढ़ें- IND vs PAK: भारत ने T20 World Cup में पाकिस्तान को 8 बार रौंदा, यहां देखें सभी जीत की लिस्ट

    यह भी पढ़ें- India vs Pakistan: आउट ऑफ सिलेबस आ गए ईशान किशन, भारत ने पाकिस्‍तान को रौंदकर लगाई जीत की हैट्रिक