Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'गलत समय पर विकेट खो दिए', SRH की करारी शिकस्‍त के बाद Pat Cummins ने बताई टीम की गलती, वैभव का भी किया जिक्र

    Updated: Wed, 27 May 2026 11:56 PM (IST)

    सनराइजर्स हैदराबाद को बुधवार को आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स के हाथों 47 रन की शिकस्‍त सहनी पड़ी। पैट कमिंस ने एसआरएच की गलती का ...और पढ़ें

    पैट कमिंस

    पैट कमिंस

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल 2026 में सफर समाप्‍त हो गया। पैट कमिंस के नेतृत्‍व वाली सनराइजर्स हैदराबाद को बुधवार को एलिमिनेटर मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स के हाथों 47 रन की शिकस्‍त मिली। कमिंस ने मैच के बाद बताया कि हैदराबाद ने गलत समय पर कई विकेट गंवा दिए, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा।

    बता दें कि मुल्‍लांपुर में खेले गए मुकाबले में राजस्‍थान रॉयल्‍स ने पहले बल्‍लेबाजी के आमंत्रण को स्‍वीकार करके निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 243 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 19.2 ओवर में 196 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 2023 के बाद पहली बार सनराइजर्स हैदराबाद को पटखनी दी।

    पैट कमिंस ने क्‍या कहा

    पैट कमिंस ने मैच के बाद कहा, 'पिच अच्‍छी थी। अंत में भी पिच पर काफी अच्‍छा उछाल था। हम प्‍लेऑफ में जगह बनाने वाली सबसे युवा टीमों में से एक रहे। कप्‍तान के रूप में यह देखना अच्‍छा रहा। 240 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए कुछ चीजों को सही ढंग से करने पर ध्‍यान रखना जरूरी है। हमने गलत समय पर कई विकेट गंवा दिए।'

    सूर्यवंशी का किया जिक्र

    पता हो कि वैभव सूर्यवंशी की धुआंधार पारी के कारण सनराइजर्स हैदराबाद की पकड़ से मैच दूर रहा। 15 साल के वैभव ने केवल 29 गेंदों में पांच चौके और 12 छक्‍के की मदद से 97 रन बनाए। पैट कमिंस से जब पूछा गया कि युवा बल्‍लेबाज ने मैच में अंतर पैदा किया तो एसआरएच के कप्‍तान ने कहा, 'हां उन्‍होंने शानदार खेला। आपके पास विकल्‍प ही नहीं बचे थे। उसकी पारी शानदार रही।'

    खबरें और भी

    ऑरेंज आर्मी के कप्‍तान ने आगे कहा, 'अगर आप यॉर्कर कुछ अंतर से चूक जाएं तो वो उसे बाउंड्री लाइन के पार भेजने में देर नहीं लगाता। तो हां, उसकी पारी शानदार रही। वैभव सूर्यवंशी ने काफी प्रभावित किया।' पैट कमिंस ने अपनी टीम के प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन की भी तारीफ की और कहा कि इन युवाओं पर निगाहें बनी रहेंगी।

    दूसरे क्‍वालीफायर में गुजरात से भिड़ंत

    बता दें कि राजस्‍थान रॉयल्‍स ने सनराइजर्स हैदराबाद को मात देकर दूसरे क्‍वालीफायर में जगह पक्‍की की है, जहां उसका सामना गुजरात टाइटंस से होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को मात देकर पहले ही फाइनल में अपनी जगह फिक्‍स कर ली है। वैसे, राजस्‍थान रॉयल्‍स का मुल्‍लांपुर में रिकॉर्ड शानदार है, जिसे जानकर गुजरात का खेमा टेंशन से भरा होगा।

    यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के अधूरे शतक ने काम किया पूरा, जीत के साथ क्‍वालिफायर-2 में पहुंची राजस्‍थान, हैदराबाद का सफर समाप्‍त

    यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi ने IPL के रिकॉर्ड्स को तोड़-मरोड़कर रख दिया, प्‍लेऑफ इतिहास में जड़ा सबसे तेज अर्धशतक