Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026: 'बस गेंद को सही हिट करना चाहता हूं', पंजाब के Priyansh Arya ने खोला सफलता का राज

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 02:57 PM (IST)

    पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने आईपीएल में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का श्रेय कम उम्मीदें रखने और अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करने को ...और पढ़ें

    Priyansh Arya ने अपनी सफलता के पीछे का राज बताया

    Priyansh Arya ने अपनी सफलता के पीछे का राज बताया

    HighLights

    1. पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज ने कहा कि कभी खुद से ज्यादा उम्मीदें नहीं रखी

    2. बस प्रदर्शन पर ध्यान दिया- प्रियांश आर्य

    3. पंजाब की टीम अंक तालिका पर पहले स्थान पर मौजूद

    डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। आईपीएल में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से गेंदबाजों के लिए खौफ बन चुके पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य का कहना है कि उन्होंने कभी ज्यादा उम्मीदें नहीं रखीं, बल्कि हमेशा अपने प्रदर्शन पर ध्यान दिया और इसी सोच ने इतने बड़े मंच पर उन्हें सफलता दिलाई।

    Priyansh Arya ने अपनी सफलता के पीछे का राज बताया

    दरअसल, प्रियांश ने अपनी सफलता को लेकर कहा कि मेरी सफलता का राज टाइमिंग और सही शॉट चयन है न कि केवल कात। मैं छक्के मारने का प्रयास नहीं करता, बस गेंद को हिट सही तरीके से हिट करने पर ध्यान देता हूं।

    प्रियांश ने जियोस्टार के शो ड्रीम आन में अपनी यात्रा, मानसिकता और सफलता के पीछे की कहानी साझा करते हुए कहा कि आईपीएल नीलामी से पहले उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी से कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला था। 

    प्रियांश ने कहा कि मैं पंजाब की ट्रायल्स में गया था, लेकिन वहां भी ज्यादा बातचीत नहीं हुई। इसलिए मैंने उम्मीदें कम रखीं और अपने खेल पर फोकस किया।

    2024 में अनसोल्ड रहने का अनुभव उनके लिए सीख साबित हुआ, जिसके बाद उन्होंने खुद को और बेहतर करने पर काम किया। प्रियांश ने अपनी तैयारी को लेकर कहा कि मैंने नियमित अभ्यास, फिटनेस और बेसिक्स पर ध्यान दिया। खिलाड़ी को हमेशा खुद पर विश्वास रखना चाहिए। उन्होंने पंजाब किंग्स के ड्रेसिंग रूम के अनुभव को बेहद खास बताया और कहा कि रिकी पोंटिंग व कप्तान श्रेयस अय्यर जैसे दिग्गजों से मिली सलाह ने उनके खेल को और निखारा है।

    उन्होंने कहा कि पोंटिंग सर ने मुझ से एक बात कही कि मुझे प्रभावित करने की कोशिश मत करो, अपना नैसर्गिक खेल खेलो। यही बात मेरे लिए सबसे अहम रही।

    यह भी पढ़ें- PBKS vs LSG: Arshdeep Singh को प्रीति जिंटा ने लगाया गले, पंजाबी पेसर के रिएक्‍शन ने मचाई सनसनी- Video

    यह भी पढ़ें- PBKS vs LSG: प्रियांश आर्य का गदर, तूफानी बैटिंग से मचाई तबाही; ध्वस्त किया केएल राहुल का सालों पुराना रिकॉर्ड


    खबरें और भी