Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'अफगानी फैंस ने किया सुसाइड...', रहमानुल्लाह गुरबाज ने बयां किया उस हार का खौफनाक दर्द

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 09:14 AM (IST)

    Rahmanullah Gurbaz Asia Cup 2022 Loss: 'उस हार के बाद अफगानी फैंस ने सुसाइड कर ली थी..' रहमानुल्लाह गुरबाज ने एशिया कप 2022 में पाकिस्तान से मिली करीब ...और पढ़ें

    Rahmanullah Gurbaz ने बयां किया उस हार का खौफनाक दर्द

    Rahmanullah Gurbaz ने बयां किया उस हार का खौफनाक दर्द

    HighLights

    1. पाकिस्तान के हाथों 2022 एशिया कप में अफगानिस्तान को मिली थी करीबी हार

    2. अफगानिस्तान की हार के बाद अफगानी फैन ने कर ली थी सुसाइड

    3. रहमानुल्लाह गुरबाज ने किया चौंकाने वाला खुलासा

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Rahmanullah Gurbaz on Asia Cup 2022: अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मिली दर्दनाक हार को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। ये मुकाबला एशिया कप 2022 का सबसे रोमांचक मैच था, जिसमें अफगानिस्तान जीत के बेहद करीब पहुंचकर भी हार गया।

    मैच के आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 11 रन की दरकार थी और उनके पास सिर्फ एक विकेट बचा था। लेकिन नसीम शाह ने लगातार दो छक्के लगाकर मैच को पाकिस्तान की झोली में कर दिया था। इस हार ने अफगानिस्तान के खिलाड़ियों और फैंस दोनों का दिल तोड़कर रख दिया था।

    Rahmanullah Gurbaz का चौंकाने वाला खुलासा

    दरअसल, गुरबाज ने बताया कि इस हार का असर सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि देश के अंदर भी लोगों पर इसका गहरा असर पड़ा। उन्होंने कहा कि कई लोग रोए और कुछ ने तो सुसाइड तक कर ली थी।

    अफगानिस्तान में कुछ फैंस के लिए ये पल इतना निराशाजनक था कि कुछ लोगों ने आत्महत्या तक कर ली। गुरबाज ने ये भी खुलासा किया कि 2022 में हार उनके लिए सबसे दुखद थी।

    शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में गुरबाज ने कहा, 


    मेरे लिए, सबसे दुखद मैच 2022 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ हार थी। घर पर लोग बहुत आहत थे। कई लोग रोए। यहां, लोगों ने आत्महत्या कर ली। हमारे यहां कई भावुक लोग हैं। हम भी यहां के लोगों के लिए खेलते हैं, इसलिए आहत होते हैं। जैसा कि मैं आपसे उस मैच के बारे में बात कर रहा हूं, मैं अभी भी उन दुखद यादों को याद कर सकता हूं। जब भी मैं शारजाह स्टेडियम में जाता हूं, तो मुझे वह दिल दहला देने वाली हार याद आ जाती है। मैं अब भी सोचता हूं कि हम वह गेम कैसे हार गए, जिसे हमें जीतना चाहिए था। हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की, लेकिन हमने अच्छी गेंदबाजी की। लेकिन अंत में हम हार गए।

    -

    रहमानुल्लाह गुरबाज

    खबरें और भी

    गुरबाज ने सबसे यादगार जीत के बारे में भी बताया

    हालांकि, उस दर्दनाक हार के बाद अफगानिस्तान ने वापसी भी की। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराकर इतिहास रच दिया था। गुरबाज के मुताबिक, ये जीत देश के लोगों के लिए सबसे यादगार पल बन गई और इसने पुराने जख्मों पर मरहम लगाने का काम किया।

    उन्होंने इसको लेकर कहा, 

     

    हम क्रिकेटर हैं। हम यहां अफगानिस्तान में लोगों के लिए खेलते हैं। हमारी खुशी हमारे लोगों की खुशी में है। अगर आप यहां के लोगों से सबसे यादगार खेल के बारे में पूछेंगे, तो वे आपको पाकिस्तान के खिलाफ 2023 वनडे विश्व कप जीत के बारे में बताएंगे। एक क्रिकेटर के तौर पर मेरे मन में किसी अन्य क्रिकेटर के प्रति कोई व्यक्तिगत शिकायत नहीं है। यहां हमारे प्रशंसक चाहते हैं कि हम हर समय पाकिस्तान को हराएं।

    -

    रहमानुल्लाह गुरबाज