Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'ये ट्रॉफी उनके लिए...', RCB को दोबारा चैंपियन बनाने के बाद Rajat Patidar ने किसे समर्पित किया IPL 2026 का खिताब?

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 07:30 AM (GMT+05:30)

    आरसीबी के लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीतने के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने पिछले सीजन भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 मासूमों के परिवार वालों को ट्रॉफ ...और पढ़ें

    Rajat Patidar ने किसे समर्पित की IPL 2026 की ट्रॉफी?

    Rajat Patidar ने किसे समर्पित की IPL 2026 की ट्रॉफी?

    HighLights

    1. RCB ने जीता IPL 2026 का खिताब

    2. RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL का खिताब

    3. रजत पाटीदार ने IPL 2026 Title किसे किया समर्पित?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। RCB Captain Rajat Patidar: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली के 75 रन की नाबाद पारी, वेंकटेश के 32 रन की पारी के दम पर गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराते हुए लगातार दूसरा आईपीएल खिताब जीता। आरसीबी लगातार दो आईपीएल खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बनी। उनसे पहले आईपीएल में लगातार दो खिताब सीएसके (2010,2011) और एमआई (2019, 2020) में जीते थे। 

    जीटी ने सिर्फ 156 रन का टारगेट आरसीबी के सामने फाइनल में रखा था। उसी वक्ता ऐसा लग गया था कि ये मैच आरसीबी आसानी से अपने नाम कर लेगी।

    हालांकि, गुजरात की गेंदबाजी तगड़ी थी और इसी वजह से ये मुकाबला टक्कर का रहा, लेकिन पावरप्ले में ही आरसीबी ने 70 रन बनाकर इस मैच को एकतरफा कर दिया था। विराट अंत तक टिके रहे और उन्होंने 42 गेंद पर नाबाद 75 रन बनाए। उनके बल्ले से विनिंग छक्का भी निकला। खिताबी मैच जीतने के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने ट्रॉफी पिछले सीजन भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 मासूमों के परिवारों को समर्पित की।

    Rajat Patidar ने किसे समर्पित की IPL 2026 की ट्रॉफी?

    दरअसल, खिताबी मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रजत पाटीदार ने कहा, "हम यह ट्रॉफी अपने फैंस को डेडिकेट करते हैं, असल में फैंस को नहीं, बल्कि परिवार के सदस्यों को, जिनकी पिछले साल इस हादसे में मौत हो गई थी।"

    आरसीबी के कप्तान ने आगे बताया कि उन्हें काफी आइडिया और मदद दिनेश कार्तिक और विराट कोहली से मिली। उन्होंने ये भी कहा कि जब कोई युवा खिलाड़ी नर्वस हो जाता है तो वह विराट कोहली के पास चले जाता हैं। पाटीदार ने साथ ही कहा, 

    खबरें और भी

    काफी अच्छा लग रहा है। पिछले साल के कई सारे मोमेंट थे लेकिन हमें वर्तमान में रहना था। कुछ कहने के लिए मेरे पास शब्द ही नहीं हैं लेकिन काफी जबरदस्त महसूस हो रहा है। हमारा प्लान एकदम क्लियर था और रन चेज करना काफी आसान था। हम उनके टॉप-थ्री के विकेट जल्द लेना चाहते थे। भुवी, हेजलवुड, रसिख, क्रुणाल और शेफी सब काफ़ी शानदार थे। मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि RCB के लिए दो ट्रॉफी जीतुंगा। यह सबकुछ लिखा हुआ था। पिछले साल काफी ज्यादा दबाव था लेकिन इस साल हम काफी कॉन्फिडेंट थे। पिछले साल के मुकाबले इस साल सभी खिलाड़ी काफी कॉन्फिडेंट थे। यह देखकर अच्छा लगा कि फैंस ने हमें हर जगह सपोर्ट किया। हमें हर जगह होम ग्राउंड की तरह लगा। टूर्नामेंट से पहले की मेरी तैयारी काफी शानदार थी। मैं अपनी बैटिंग में यही देखता हूं कि पेसर्स के खिलाफ कहां पर सुधार कर सकता हूं। मुझे काफी सारे आइडिया और मदद डीके भाई (दिनेश कार्तिक) और विराट कोहली से मिले। जब भी कोहली को देखता हूं वो हमेशा टीम के लिए और प्लेयर्स के लिए खड़े रहते हैं। अगर युवा खिलाड़ी नर्वस होकर उनके पास नहीं जाते हैं तो कोहली खुद उनके पास चले जाते हैं। यह आपके लिए एक बार फिर से है RCB फैंस। ई सालनू कप नामदू।

    -

    रजत पाटीदार