'टीम में जगह पाने के लायक नहीं', Shaheen Afridi पर आग बबूला हुआ पूर्व पाकिस्तानी कप्तान
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने शाहीन अफरीदी के खराब प्रदर्शन और कप्तानी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। लतीफ ने कहा कि शाहीन टीम में जगह के भी हकद ...और पढ़ें

शाहीन अफरीदी
HighLights
राशिद लतीफ ने शाहीन अफरीदी के प्रदर्शन पर सवाल उठाए
शाहीन को टीम में जगह के भी लायक नहीं बताया
शाहिद अफरीदी ने चयनकर्ताओं की आलोचना की
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से खराब रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी वे सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सके थे। इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश का दौरा किया, जहां वनडे सीरीज में 1-2 से हार मिली। इस दौरान तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी टीम की कप्तानी कर रहे थे। उनका प्रदर्शन बतौर गेंदबाज बेहद खराब रहा, जिसकी वजह से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने शाहीन पर जमकर गुस्सा निकाला है।
लतीफ का कहना है कि शाहीन को कप्तानी देने की तो दूर की बात है, वे टीम में जगह पाने के भी हकदार नहीं हैं। अफरीदी का प्रदर्शन पिछले कुछ सालों में निराशाजनक रहा है। इसके बावजूद वे वनडे टीम के कप्तान हैं। तो वहीं टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद सलमान आगा की जगह शाहीन को कप्तान बनाने की बातें चल रही हैं। इसको लेकर भी लतीफ ने निशाना साधा है।
राशिद लतीफ ने शाहीन अफरीदी पर दिया बयान
राशिद ने कहा, "अब हर कोई कह रहा है कि शाहीन को वनडे टीम का कप्तान नहीं होना चाहिए। उन्हें टी20 टीम में भी नहीं होना चाहिए। विश्व कप में मिली हार के बाद अब लोग कह रहे हैं कि उन्हें टी20 टीम का कप्तान बना देना चाहिए। वे पहले टीम में जगह पाने के हकदार थे लेकिन अब टी20 टीम में जगह पाने के हकदार नहीं हैं। लोग ऐसा अभियान चला रहे हैं कि शाहीन को वनडे की जगह टी20 का कप्तान बनाया जाना चाहिए। वे इस लायक नहीं हैं, अब समय बीत चुका है।"
शाहिद अफरीदी ने भी उठाए सवाल
लतीफ से पहले शाहिद अफरीदी ने भी जमकर आलोचना की थी। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में हार के बाद सेलेक्टर्स पर सवाल खड़े किए थे। उनका कहना था कि सेलेक्टर्स की सबसे अधिक आलोचना की जानी चाहिए क्योंकि किस फॉर्मेट के लिए किस खिलाड़ी को चुनना है, ये चयनकर्ताओं का काम है।
खबरें और भी
अफरीदी ने कहा, मेरी राय में चयन समिति की आलोचना होनी चाहिए। कमेटी में ऐसे लोग शामिल हैं, जिन्होंने काफी क्रिकेट खेला है लेकिन इनको फिर भी समझ में नहीं आता है कि किस फॉर्मेट के लिए किस खिलाड़ी को चुना जाना चाहिए। आप सर्जरी के नाम पर कई फैसले लेते रहते हैं। आप ऐसे युवा खिलाड़ियों को चुन रहे हैं, जिन्होंने बहुत ही कम फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। आपके घरेलू क्रिकेट का स्तर इतना भी ऊंचा नहीं है कि ऐसे खिलाड़ी आ सकें, जो पाकिस्तान की टीम में अपनी जगह पक्की कर सकें।