'दर्दनाक, मानसिक रूप से परेशान', आईपीएल से संन्यास लेने पर R Ashwin ने किया खुलासा
रविचंद्रन अश्विन ने पिछले साल आईपीएल से संन्यास की असली वजह का खुलासा किया। अश्विन ने कहा कि वो एक और खेल सकते थे, लेकिन मानसिक रूप से परेशान थे। ...और पढ़ें
HighLights
सीएसके को आरसीबी के हाथों 43 रन की शिकस्त झेलनी पड़ी
मौजूदा आईपीएल में सीएसके ने लगातार तीसरी शिकस्त झेली
रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से संन्यास की असली वजह बताई
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपरकिंग्स की मौजूदा आईपीएल में बेहद खराब शुरूआत हुई। सीएसके को रविवार को लगातार तीसरी शिकस्त झेलनी पड़ी। रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व वाली सीएसके को रविवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर आरसीबी के हाथों 43 रन की पराजय मिली।
सीएसके के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से संन्यास की असली वजह बताई। अश्विन ने कहा कि वो इस साल फ्रेंचाइजी के लिए खेल सकते थे, लेकिन मानसिक रूप से परेशान हो चुके थे।
अश्विन ने बताई सच्चाई
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'उदास गाने का कोई सुझाव? मैं बिना कुछ सोचे समझे मैच देख रहा हूं, लेकिन याद है कि सीएसके के साथ मैंने हाल ही में निराशाजनक सीजन बिताया। मेरे लिए निजी तौर पर भी निराशाजनक प्रदर्शन था। ईमानदारी से मेरे मन में था कि एक सीजन और खेल सकता हूं, लेकिन भावनात्मक रूप से मैं खेलने की स्थिति में नहीं था।'
जब विमल कुमार ने जोर देकर पूछा कि पिछले साल क्या हुआ था तो अश्विन ने कहा, 'मैं वहां जाना नहीं चाहता। मानसिक रूप से परेशान करता है। वो मेरे लिए दर्दनाक था। मैं उसे याद नहीं करना चाहता। मैंने थोड़ी बातचीत की और फिर कहा, मैंने चेन्नई में शुरूआत की और अपने घर में करियर समाप्त कर रहा हूं। यह ठीक है।'
खबरें और भी
मेरी उम्मीदें थीं: अश्विन
सीएसके के पूर्व ऑलराउंडर ने साथ ही कहा, 'मैंने खुद ही संन्यास लेने का फैसला किया क्योंकि टीम प्रबंधन पर सिरदर्दी नहीं बची कि वो मुझे रिटेन या रिलीज करते। अगर मैं जाता तो उनके 10 करोड़ रुपये भी बचते। मैं अब भी निराश हूं। मेरी उम्मीदें थी, अपेक्षा थी।'
आरसीबी की चेतावनी
अश्विन ने कहा, 'मुझे आज सीएसके से जीत की अपेक्षा थी। मुझे पता था कि आरसीबी जीत सकता है क्योंकि उनके पास मजबूत टीम है। मगर मुझे सीएसके ने पिछले मैच में प्रभावित किया। आरसीबी ब्रेक के बाद इस मैच में आ रही थी तो सीएसके उसे हरा सकती थी। जिस तरह आरसीबी ने खेला, उसने सभी को चेतावनी दी है।'
यह भी पढ़ें- 'आप मुझे चाहो तो गाली भी दे सकते हैं', चेन्नई की लगातार दो हार के बाद आगबबूला हुए रविचंद्रन अश्विन
यह भी पढ़ें- चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए जी का जंजाल बने आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार, तोड़ डाला सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें- IPL 2026: चेन्नई सुपरकिंग्स की लगातार सातवीं शिकस्त, रुतुराज गायकवाड़ ने खुद को ठहराया जिम्मेदार