इस शख्स की 'मेहरबानी' से कप्तान बने हैं श्रेयस अय्यर, बार-बार सेलेक्शन कमेटी से कर रहा था सिफारिश
श्रेयस अय्यर को भारत की टी20 टीम के नया कप्तान बनाया गया है। वह लंबे समय से टीम से बाहर थे और अब सीधे कप्तान बनकर लौटे हैं। ...और पढ़ें
-1780828792795_m.webp)
श्रेयस अय्यर भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान हैं

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रेयस अय्यर भारत की टी20 टीम के नए कप्तान हैं। साल 2023 में भारत के लिए अपना आखिरी टी20 मैच खेलने वाले श्रेयस अय्यर टीम में लौटे तो सीधे कप्तान बनकर। उनके साथ काम कर चुके ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि वह लगातार सेलेक्टर्स से अय्यर के नाम की सिफारिश कर रहे थे।
पोंटिंग ने अय्यर के साथ दिल्ली कैपटिल्स में काम किया है। अब ये दोनों पंजाब किंग्स में भी साथ हैं। पोंटिंग ने अय्यर को काफी पसंद करते हैं। उनका मानना है कि सेलेक्शन कमेटी अय्यर से निराश नहीं होगी।
साबित होंगे शानदार कप्तान
पोंटिंग ने ये भी कहा कि अय्यर भारत के लिए शानदार कप्तान साबित होंगे। पोंटिंग ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, "मैं कप्तानी के लिए उनके नाम की लगातार सिफारिश कर रहा था और भारतीय सेलेक्टर्स से कह रहा था कि अगर वह अय्यर को मौका देंगे तो वह निराश नहीं होंगे। ये शानदार उपलब्धि है। इतने लंबे समय से उन्होंने जो मेहनत की है उसे देखते हुए ये शानदार उपलब्धि है। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि वह भारतीय कप्तान के तौर पर शानदार काम करेंगे।"
कप्तानी में हुआ सुधार
दिल्ली कैपिटल्स में अय्यर और पोंटिंग साथ में थे। फिर अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स में चले गए। इसके बाद वह पंजाब पहुंचे जहां पोंटिंग के साथ उनकी जोड़ी फिर बनी। पोंटिंग ने कहा है कि बतौर कप्तान अय्यर में सुधार हुआ है।
उन्होंने कहा, "वह अब बेहतर कप्तान हैं और शायद पहले से ज्यादा परिपक्व इंसान भी हैं। मुझे लगता है कि वह शानदार काम करेंगे। जहां तक दूसरों की बात है तो भारत के पास एक से एक खिलाड़ी हैं, लेकिन उनके रहते अय्यर कप्तान बने इसके लिए पूरा श्रेय उन्हें जाता है। ऐसे में उनको कप्तान बनाना शानदार फैसला है।"