यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IPL 2024: 'आईपीएल खेलेंगे, लेकिन...' Rishabh Pant की वापसी पर पोंटिंग ने फैंस को कर दिया कन्फ्यूज
आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान ऋषभ पंत की वापसी पर हेड कोच रिकी पोंटिंग ने एक बड़ा अपडेट दिया है। रिकी पोंटिंग का कहना है कि पंत को ...और पढ़ें

HighLights
- Rishabh Pant की IPL 2024 में वापसी पर Ricky Ponting ने दे दिया बड़ा अपडेट
- IPL 2024 में खेलने का पंत को है पूरा विश्वास- पोंटिंग
- पंत एक साल से ज्यादा समय से क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे है
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 22 गज की क्रिकेट पिच पर वापसी का टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को काफी लंबे समय से इंतजार हैं। पंत पिछले साल भयंकर एक्सीडेंट का शिकार हुए थे, जिसमें उन्हें काफी गंभीर चोटें आई थीं।
पंत को सर्जरी से भी गुजरना पड़ा था और उनको इसके बाद अपने पैरों पर खड़े होने में काफी महीने लगे। अब पंत लगातार वर्कआउट करते हुए सोशल मीडिया पर सभी फैंस का ध्यान खींच रहे हैं। फैंस भी पंत को आईपीएल 2024 (IPL 2024) में वापसी करते हुए देखना चाहते हैं। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने पंत की वापसी पर एक बड़ा अपडेट दिया है।
Rishabh Pant की IPL 2024 में वापसी पर Ricky Ponting ने दे दिया बड़ा अपडेट
दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के हेड कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने कहा कि ऋषभ पंत को आईपीएल खेलने का काफी विश्वास हैं, लेकिन वह टीम में किस क्षमता में रहेंगे इसका किसी को भी अभी नहीं पता। पंत को आप सभी ने सोशल मीडिया पर देखा होगा कि वह वापसी के लिए कितने बेताब है और लगातार वर्कआउट कर रहे हैं। आईपीएल शुरू होने में छह सप्ताह बचे है और ऐसे में उन्हें इस साल विकेटकीपिंग करता हुआ देखना काफी मुश्किल लग रहा है।
रिकी पोंटिंग ने आगे कहा कि हम बस ये उम्मीद कर सकते हैं कि पंत (Rishabh Pant) बस इस साल खेलने के लिए उपलब्ध रहे। हो सकता है कि वह लीग के 14 मैच ना खेले, लेकिन 10 मैच भी अगर वह खेलते है तो यह टीम के लिए एक बोनस ही होगा।
खबरें और भी
बता दें कि ऋषभ पंत अगर विकेटकीपिंग के लिए उपल्बध नहीं हो सकते तो वह बल्लेबाज के रूप में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। उनका इस्तेमाल इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर किया जा सकता है।
इसके साथ ही पोंटिंग ने कहा,
''मैं पूरी गारंटी के साथ कहता हूं कि अगर मैंने उनसे पूछा तो वह ये बोलेंगे कि मैं हर मैच खेलने के लिए तैयार हूं और नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए भी खुद को फिट मानता हूं, लेकिन हम अभी और इंतजार कर रहे हैं। पंत एक कमाल के प्लेयर हैं और वह हमारे शानदार कप्तान हैं, जिन्हें हमने पिछले सीजन में काफी मिस किया। अगर आप उनके पिछले 12-13 महीने का संघर्ष देखेंगे तो आप खुद कहेंगे कि उन्होंने काफी मेहनत की, जिस तरह से उनका एक्सीडेंट हुआ। वह खुद को लकी मानते हैं कि वह बच गए।''