विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जो 2011 में नहीं हो पाया था वो 2027 में होते हुए देखना चाहते हैं रिंकू सिंह, विराट कोहली-रोहित शर्मा से जुड़ा है मामला

Published: Wed, 23 Sep 2026 05:08 PM (IST)

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह चाहते हैं कि अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों एक साथ खेलें और देश के लिए ट्रॉफी उठाएं।

विराट कोहली और रोहित शर्मा अब सिर्फ वनडे खेलते हैं

विराट कोहली और रोहित शर्मा अब सिर्फ वनडे खेलते हैं

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह वो देखना चाहते हैं जो 2011 में नहीं हुआ था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने उस साल वनडे वर्ल्ड कप जीता था। उसके बाद से ये सूखा जारी है। उस समय जो नहीं हो पाया था रिंकू चाहते हैं कि वो अगले साल हो जाए और इसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा दोनों शामिल हैं।

विराट और रोहित के अगले साल खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर संशय है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि टीम मैनेजमेंट नहीं चाहता कि ये दोनों वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हों। लेकिन रिंकू इन दोनों को अगले साल वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ देखना चाहते हैं।

भारत के लिए होगी बड़ी बात

रिंकू ने जियोस्टार से बात करते हुए कहा कि उनकी चाहते है कि विराट और रोहित अगले साल वर्ल्ड कप खेलें और जीतें क्योंकि कौन जानता है कि ये उनका आखिरी वर्ल्ड कप हो। रिंकू ने कहा, "विराट भईया और रोहित भईया, दोनों लीजेंड हैं। सिर्फ मैं नहीं, पूरा विश्व चाहता है कि यह दोनों वर्ल्ड कप में खेलें और इसे जीतने वाली टीम का हिस्सा बनें। ये पूरे देश के लिए काफी बड़ा पल होगा क्योंकि कौन जानता है कि ये उनका आखिरी वर्ल्ड कप हो।"

उन्होंने कहा, "ये उनके लिए भी काफी बड़ा पल होगा क्योंकि हमने काफी सालों से वर्ल्ड कप नहीं जीता है। हमने आखिरी बार 2011 में वर्ल्ड कप जीता था। इसलिए उम्मीद है कि दोनों टीम का हिस्सा हों और ट्ऱॉफी उठाएं।"

2011 में नहीं हुआ था ऐसा

रिंकू ने जो ख्वाहिश जाहिर की है उससे वो काम हो सकता है जो 2011 में होने से रह गया था। रोहित शर्मा को अभी तक मलाल है कि वह बेहद करीब से आकर 2011 में वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे। उस टीम में विराट कोहली जरूर थे। भारत ने अभी तक रोहित और विराट दोनों की मौजूदगी में वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीता है। 2027 में भारत के पास मौका है कि वह इन दोनों की मौजूदगी में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाए और ये दोनों दिग्गज एक साथ विश्व विजेता बनकर घर लौटें। हालांकि, टी20 में ऐसा हो चुका है। रोहित की कप्तानी में भारत ने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। विराट कोहली भी उस टीम का हिस्सा थे।

यह भी पढ़ें- रिंकू-पाटीदार सहित वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम में जगह पाने के हकदार थे ये 5 खिलाड़ी, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने किया इग्नोर

यह भी पढ़ें- रिंकू सिंह के भाई 'लेफ्टी' ने BCCI के पाले में डाली गेंद... 'सिक्सर किंग' और प्रिया सरोज की शादी की डेट पर कही ये बात