Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PBKS vs LSG: 254 रन के रन चेज के दौरान क्‍यों ओपनिंग से की छेड़छाड़? Rishabh Pant ने लखनऊ की शर्मनाक हार के बाद किया खुलासा

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 09:06 AM (IST)

    Punjab Kings vs Lucknow Super Giants: पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से हार मिली। कप्तान ऋषभ पंत ने मैच के बाद बताया कि क्यों एडन ...और पढ़ें

    HighLights

    1. PBKS vs LSG: पंजाब ने लखनऊ को 54 रन से हराया

    2. लखनऊ की हार के बाद पंत ने क्या कहा?

    3. आयुष बडोनी से क्यों पंत ने कराई ओपनिंग?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Rishabh Pant Statement: प्रियांश आर्या (93) और कूपर कोनोली (87) की रिकॉर्ड 182 रनों की साझेदारी के बाद मार्को यानसेन की घातक गेंदबाजी के दम पर पंजाब किंग्स (PBKS) ने लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) पर जीत दर्ज की। रविवार को न्यू चंडीगढ़ के महाराज यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 254 रन बनाए।

    जवाब में लखनऊ की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर सिर्फ 200 रन ही बना सकी। इस तरह पीबीकेएस की टीम ने मौजूदा सीजन में जीत का पंजा लगाया, जबकि लखनऊ ने हार की हैट्रिक लगाई।

    सीजन में अपनी चौथी हार के बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत काफी निराश नजर आए। उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में आयुष बडोनी को ओपनिंग के लिए भेजने के पीछे की रणनीति का खुलासा भी किया। 

    Rishabh Pant से हुई बड़ी गलती

    दरअसल, इस मैच में पंजाब की टीम 254 रन के स्कोर तक पहुंच ही नहीं पाती, लेकिन ऋषभ पंत की एक गलती ने टीम की नैया डुबो दी, जिसके बाद फैंस ने पंत को निशाने पर लेना शुरू कर दिया। ये मामला पारी के दूसरे ओवर का है, जब मोहसिन खान की एक अंदर आती गेंद को कूपर कोनोली फ्लिक करने से चूक गए और गेंद सीधे उनके पैड्स पर जा लगी।

    स्लिप पर खड़े मिचेल मार्श को पूरा यकीन था कि ये बैटर आउट है और पंत को डीआरएस लेने की सलाह दी। हालांकि, कप्तान और विकेटकीपर होने के नाते पंत ने इसमें कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई और रिव्यू नहीं लेने का फैसला किया। बाद में टीवी पर देखा गया कि बॉल ट्रैकिंग दिखाई गई तो उसमें कोनोली पूरी तरह आउट दिखाई दे रहे थे।

    इस तरह पंत की गलती का खामियाजा पूरे मैच में लखनऊ को भुगतना पड़ा। कोनोली को शून्य पर पवेलियन लौट सकते थे, उन्होंने जीवनदान का फायदा उठाया और 46 गेंद में 87 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।

    खबरें और भी

    पंत ने मैच के बाद क्या कहा?

    वहीं, मैच में मिली हार के बाद पंत से जब उनकी बाईं कोहनी की चोट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मेरा हाथ अब बेहतर हो रहा है, लेकिन आज दाएं हाथ पर एक नया चोट मिल गया है, तो लगता है फिर से कुछ नया झेलना पड़ेगा (मुस्कुराते हुए बोले)।"

    कहां हुई चूक?

    पंत ने मैच में मिली हार को लेकर कहा, "देखिए हार के लिए कोई एक वजह बताना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि गेंदबाजों ने तो अच्छा किया है, लेकिन साथ ही ऐसी बातें भी हैं जिन पर ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि, हमारे लिए कुछ सकारात्मक बातें भी थीं, जिन पर हम काम कर सकते हैं। हमें बल्लेबाजी की कुछ झलक देखने को मिली, जिसके बारे में हमने बात की थी। हम निश्चित रूप से कुछ सकारात्मक बातें भी थीं, जिन पर हम काम कर सकते हैं। "

    आयुष बडोनी को ओपनिंग पर भेजने पर क्या बोले?

    लखनऊ की टीम एक बार फिर ओपनिंग जोड़ी में बदलाव करती हुई दिखी। पंजाब के खिलाफ इस बार आयुष बडोनी ने मिचेल मार्श के साथ पारी का आगाज किया। पंत का बडोनी को ओपन भेजने का फैसला सवालों के घेरे में हैं। हालांकि, आयुष ने 21 गेंद पर 35 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत जरूर दिलाई, लेकिन फिर भी उनके फैसले की खूब चर्चा हो रही है। मैच के बाद पंत ने आयुष से ओपनिंग कराने पर खुलासा करते हुए कहा,

    मुझे लगता है कि आइडिया बस मैदान पर जाकर खुलकर खेलने का था। यह सिर्फ आज नहीं लिया गया था। ये पहले से तय था कि वह ओपनिंग करेंगे। यह बस कुछ ऐसा था जिसे हमने अंदर ही रखा। हम टॉप ऑर्डर में थोड़ी आजादी चाहते थे और बस मिडिल ऑर्डर ही इसमें मदद करना चाहता था। 

    -

    ऋषभ पंत

    हार के बावजूद पंत का हौसला बरकरार 

    पंत ने अंत में कहा कि हमें अपनी टीम पर पूरा भरोसा है। लेकिन जब सामने वाली टीम अच्छा खेल रही हो, जैसे कि पंजाब अभी खेल रहा है, तो उन्हें भी श्रेय देना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- PBKS vs LSG: प्रियांश-कोनोली ने छुड़ाए लखनऊ के छक्के, विजयी रथ पर सवार पंजाब ने लगाया जीत का पंच

    यह भी पढ़ें- PBKS vs LSG Highlights: पंजाब ने IPL में रचा इतिहास, लखनऊ को थमाई शर्मनाक हार