Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'टेनिस बॉल क्रिकेट ने मेरी बल्लेबाजी की नींव रखी…', Robin Uthappa का बड़ा खुलासा

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 03:59 PM (IST)

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने बियॉन्ड रीच प्रीमियर लीग (बीआरपीएल) द्वारा टेनिस बॉल क्रिकेट को संगठित करने के प्रयासों का समर्थन किया है। उन्हो ...और पढ़ें

    'टेनिस बॉल क्रिकेट ने मेरी बल्लेबाजी की नींव रखी…', Robin Uthappa का बड़ा खुलासा

    'टेनिस बॉल क्रिकेट ने मेरी बल्लेबाजी की नींव रखी…', Robin Uthappa का बड़ा खुलासा

    डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। जैसे-जैसे बियॉन्ड रीच प्रीमियर लीग (बीआरपीएल) टेनिस बॉल क्रिकेट को एक संगठित ढांचे में स्थापित करने की ओर बढ़ रहा है, उसका समर्थन भी मजबूत होता जा रहा है। 

    इस बारे में अपने विचार साझा करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने बीआरपीएल के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री सुशील शर्मा के साथ बातचीत के दौरान बताया कि कैसे इस प्रारूप ने उनकी बल्लेबाजी को आकार दिया। 

    उन्होंने कहा, "टेनिस बॉल क्रिकेट सिर्फ़ एक समय बिताने का साधन नहीं था, बल्कि उनके बल्लेबाज़ी विकास की नींव थी। मैंने टेनिस-बॉल क्रिकेट के कई अलग-अलग रूप खेले हैं। हमने लेग क्रिकेट, हैंड क्रिकेट और 30–40 गज की छोटी जगहों में भी क्रिकेट खेला है।" 

    उन्होंने आगे कहा कि ऑफ साइड पर एक सड़क थी, लेग साइड पर भी सड़क थी और बाकी तरफ घर थे। रन सिर्फ़ सड़कों पर ही बन सकते थे, और चौका या छक्का मारने के लिए सामने वाले घर को पार करना पड़ता था,  जिसमें खिड़की का शीशा भी था।

    उथप्पा ने समझाते हुए कहा, "वहीं खेलते-खेलते मेरा खेल भी उसी तरह विकसित हुआ। मुझे ‘वी’ के भीतर खेलना पसंद है, सीधा ऊपर से शॉट लगाना पसंद है। मेरे आक्रामक शॉट हमेशा सीधे होते हैं, लॉन्ग-ऑफ और लॉन्ग-ऑन के ऊपर से। यह स्वाभाविक प्रवृत्ति टेनिस-बॉल क्रिकेट से ही बनी।"

    खबरें और भी

    उन्होंने जोर देकर कहा, 

    टेनिस-बॉल क्रिकेट उतना सरल नहीं है जितना लोग समझते हैं।यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह की टेनिस बॉल से खेल रहे हैं। कुछ गेंदें भारी होती हैं, कुछ हल्की, और हल्की गेंद को मारना वास्तव में ज़्यादा कठिन होता है। आजकल टेनिस-बॉल के लिए अलग बैट भी मिलते हैं। इसके पीछे पूरा विज्ञान है। यह अब बेतरतीब नहीं रहा।

    -

    रॉबिन उथप्पा

    बीआरपीएल 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के उभरते और अर्ध पेशेवर क्रिकेटरों के लिए खुला है, जिसमें भारत के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से प्रतिभागियों का स्वागत किया जा रहा है।