Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rishabh Pant Injury: ऋषभ पंत की इंजरी पर कप्तान रोहित ने दिया बड़ा अपडेट, बताया मैदान पर उतरेंगे या नहीं!

    Updated: Thu, 17 Oct 2024 09:37 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन फील्डिंग करते समय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ...और पढ़ें

    ऋषभ पंत की चोट पर रोहित शर्मा ने दिया अपडेट। फोटो- X
    ऋषभ पंत की चोट पर रोहित शर्मा ने दिया अपडेट। फोटो- X

    HighLights

    1. फील्डिंग करते हुए ऋषभ पंत हुए थे चोटिल
    2. रोहित शर्मा ने दिया अपडेट
    3. दाएं घुटने में लगी है चोट

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत के पक्ष में कुछ भी नहीं रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 46 रन पर ही ढेर हो गई। वहीं, फील्डिंग करते हुए ऋषभ पंत चोटिल हो गए। पहली पारी में न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट पर 180 रन बना लिए हैं और 134 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

    दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ी अपडेट दी और बताया कि वो कब तक मैदान पर उतर पाएंगे। कप्तान रोहित शर्मा ने दिन के खेल के बाद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चोट के बारे में सकारात्मक जानकारी दी। रोहित ने पुष्टि की कि ऋषभ के घुटने में सूजन है। क्योंकि गेंद सीधे उनके घुटने पर लगी थी। रोहित ने यह भी कहा कि प्रबंधन रात भर में ठीक होने की उम्मीद कर रहा है और हो सकता है कि ऋषभ कल मैदान पर दिखाई दें।

    घुटने में आई सूजन

    रोहित ने कहा, दुर्भाग्य से गेंद सीधे उनके घुटने पर लगी, उसी पैर पर जिस पर उन्होंने सर्जरी करवाई है। इसलिए उनके घुटने पर थोड़ी सूजन आ गई है और आप जानते हैं कि इस समय मांसपेशियां काफी कोमल होती हैं, इसलिए यह एहतियाती उपाय है। हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। ऋषभ जोखिम नहीं लेना चाहते क्योंकि उनके उस पैर की बड़ी सर्जरी हुई है। यही कारण है कि उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। उम्मीद है कि रात तक वह ठीक हो जाएंगे और हम उन्हें कल मैदान पर वापस देख पाएंगे।

    जडेजा के ओवर में लगी चोट

    गौरतलब हो कि गुरुवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे। उनकी जगह ध्रूव जुरेल ने आखिर सत्र में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली। जडेजा के ओवर में डेवोन कॉनवे गेंद को जज नहीं सके। वहीं, विकेट के पीछे ऋषभ पंत भी गेंद को सही से कलेक्ट नहीं कर सके और गेंद सीधे उनके घुटने पर जा लगी। इसके चलते उन्हें काफी दर्द भी हुआ और फिजियो को मैदान पर आना पड़ा। पंत लगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ: 'यह मेरी गलती है,' टॉस के समय गलतफहमी का शिकार हुए Rohit Sharma; भारतीय कप्तान ने खोले राज

    यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड है कि मानता नहीं! पहले 46 रन पर भारत को समेटा फिर बल्लेबाजों ने किया भारतीय गेंदबाजों को शर्मसार