विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs NZ: शर्मनाक हार के बाद गौतम गंभीर के बचाव में उतरे रोहित शर्मा, खिलाड़ियों को दिया दोष, जानिए क्या कहा

Published: Mon, 04 Nov 2024 11:36 AM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। इस ...और पढ़ें

रोहित शर्मा ने किया गौतम गंभीर का बचाव
रोहित शर्मा ने किया गौतम गंभीर का बचाव

HighLights

  1. IND vs NZ: न्यूजीलैंड से हार बाद सवालों के घेरे में गौतम गंभीर
  2. IND vs NZ: रोहित शर्मा ने किया कोचिंग स्टाफ का बचाव
  3. IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार जीती सीरीज

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के हाथों मिली 3-0 से हार के बाद टीम इंडिया का कोचिंग स्टाफ निशाने पर है। फैंस गौतम गंभीर की टीम को जमकर कोस रहे हैं और आलोचना कर रहे हैं। लेकिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कीवियों के हाथों मिली शर्मनाक और ऐतिहासिक हार के लिए कोचिंग स्टाफ को जिम्मेदारी नहीं ठहराया है। रोहित ने कोचिंग स्टाफ का बचाव करते हुए खिलाड़ियों पर इस हार पूरा दोष रखा दिया है।

न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को 3-0 से हरा इतिहास रच दिया। ये न्यूजीलैंड की भारत में पहली टेस्ट सीरीज जीत है। इससे पहले कभी किसी टीम ने भारत को उसके घर में तीन या इससे ज्यादा टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं किया था। ये भारत को मिली अब तक की सबसे बड़ी हार है।

यह भी पढ़ें- 'बुरा समय हमें...', ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड की हार के बाद दिया ज्ञान, बताया कैसे करेंगे वापसी

कोचिंग स्टाफ शानदार

मुंबई टेस्ट मैच में मिली हार के बाद रोहित शर्मा जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तो उनसे कोचिंग स्टाफ को लेकर सवाल किया गया। रोहित ने कोचिंग स्टाफ का बचाव किया। उन्होंने कहा, "कोचिंग स्टाफ शानदार रहा है। उन्हें ज्यादा समय नहीं मिला। ये खिलाड़ियों की जिम्मेदारी है कि वह परिणाम के साथ उनकी मदद करें। ये सुनिश्चित करें कि पूरी टीम उनकी सोच के साथ काम कर रही है। उनको जज करना अभी जल्दबाजी हो जाएगी।"

गंभीर के कोच बनने के बाद टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम इंडिया को श्रीलंका में वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। ये 27 साल बाद था जब श्रीलंका ने भारत को वनडे सीरीज में मात दी है। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा।

ऑस्ट्रेलिया दौरा अहम

अब भारत के लिए 22 नवंबर से शुरू हो रहा ऑस्ट्रेलिया दौरा काफी अहम बन गया है। इस दौरे पर अगर टीम इंडिया को जीत नहीं मिलती है तो उसका आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने का सपना टूट तो जाएगा ही साथ ही ये टीम के लिए भी अच्छा नहीं होगा। इसके बाद बीसीसीआई टीम को लेकर कई बड़े फैसले ले सकती है। हो सकता है कि कोचिंग स्टाफ को लेकर भी बोर्ड सख्त कदम उठाए।

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड से मिली शर्मनाक हार के बाद एक्शन मोड में BCCI, रोहित-विराट समेत सीनियर्स टेस्ट टीम से होंगे ड्रॉप?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।