यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
T20 WC 2024: दिल हो तो रोहित जैसा! MS Dhoni ने दी बधाई तो 'हिटमैन' ने इस तरह जताया आभार; आग की तरह फैला VIDEO
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया। इस मैच में जीत के साथ भारत ने दूसरी ...और पढ़ें

HighLights
- भारत ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में 7 रन से रौंदा
- धोनी ने भारत को चैंपियन बनने पर दी बधाई
- धोनी ने टीम इंडिया को दी बधाई तो रोहित ने इस तरह जताया आभार
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने 17 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में भारत ने 7 रन से जीत हासिल की। इस मैच में जीत के साथ भारतीय टीम दो बार टी20 विश्व कप जीतने वाली दुनिया की तीसरी टीम बनी। भारत के चैंपियन बनने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली का टी20 इंटरनेशनल का सफर समाप्त हो गया।
दोनों ही खिलाड़ियों ने टी20 प्रारूप से संन्यास ले लिया है। टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर टीम को बधाई दी। अब उनके इस पोस्ट पर कप्तान रोहित शर्मा ने रिप्लाई दिया है।
MS Dhoni ने दी बधाई तो कप्तान Rohit Sharma ने दिया ये रिप्लाई
दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारत की जीत के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि मेरी धड़कने बढ़ी थी। शांत रहने, खुद पर विश्वास रखने और जो आपने किया, उसके लिए शाबाश। घर में भारतीयों और दुनियाभर के लोगों की तरफ से आपको धन्यवाद कि विश्व कप घर लेकर आए। शुभकामनाएं। अरे, मूल्यवान बर्थडे गिफ्ट के लिए धन्यवाद।
धोनी के इस पोस्ट के बाद कप्तान रोहित से जब पूछा गया कि उन्हें कैसा लगा, तो हिटमैन ने कहा कि धोनी अपने समय में एक शानदार खिलाड़ी थे। उन्होंने हमारे लिए और देश के लिए बहुत कुछ किया। उन्होंने हमारी सराहना की, यह जानकर मुझे खुशी हुई।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: IND vs SA: हो गया खुलासा! आखिर Rohit Sharma ने क्यों खाई पिच की घास; 13 साल पहले जोकोविच ने किया था ऐसा
Rohit Sharma ने T20 से लिया संन्यास
भारत-साउथ अफ्रीका के फाइनल मैच के बाद रोहित शर्मा ने टी20 से संन्यास का एलान किया। उनसे पहले विराट कोहली ने टी20 को अलविदा कहा। रोहित ने अपने संन्यास को लेकर कहा कि जब भी मुझे अंदर से महसूस होता है कि क्या सही है, मैं कोशिश करता हूं और करता रहता हूं। जब मैं टीम की कप्तानी करता हूं, तब भी मेरा स्वभाव यही रहता है। मैं अंदर से जो महसूस करता हूं वहू करना चाहता हूं। मैं अतीत और भविष्य के बारे में नहीं सोचता हूं। मैंने सोचा नहीं था कि मैं टी20 से संन्यास लूंगा, लेकिन परिस्थिति ऐसी आ गई और मुझे लगा कि यही सही समय है। विश्व कप जीतने के बाद अलविदा कहने से बेहतर कुछ नहीं है।