Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs AUS: रोहित शर्मा को नहीं करनी चाहिए कप्‍तानी, न्‍यूजीलैंड से हार के बाद आया भारतीय दिग्‍गज का फरमान

    Updated: Mon, 04 Nov 2024 11:11 PM (GMT+05:30)

    हाल ही में न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम को टेस्‍ट सीरीज में 3-0 से मात दी। इस शर्मनाक हार से भारतीय टीम को वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप ...और पढ़ें

    सीरीज जीतने पर होगी भारतीय टीम की नजर। इमेज- बीसीसीआई
    सीरीज जीतने पर होगी भारतीय टीम की नजर। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. 22 नवंबर से शुरू होगी बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी
    2. भारत-ऑस्‍ट्रेलिया के बीच होंगे 5 टेस्‍ट मुकाबले
    3. रोहित शर्मा पहले 2 टेस्‍ट खेलने से चूक सकते हैं

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम को घर पर टेस्‍ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। हाल ही में भारत दौरे पर आई कीवी टीम ने इंडिया टीम को टेस्‍ट सीरीज में क्‍लीन स्‍वीप किया।

    टेस्‍ट इतिहास में पहली बार भारतीय टीम को घर पर ऐसी शर्मनाक हार मिली। अब भारतीय टीम इस महीने के अंत में ऑस्‍ट्रलिया की उड़ान भरेगी। इस दौरान भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच 5 टेस्‍ट मैच खेले जाएंगे।

    पहले 2 मैच मिस कर सकते रोहित शर्मा

    वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के लिहाज से ऑस्‍ट्रेलिया दौरा भारत के लिए काफी अहम है। ऐसे में दिग्‍गज भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्‍कर ने सीरीज से पहले अहम सलाह दी है। दरअसल, भारतीय कप्‍तान रोहित शर्म निजी कारणों से बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के कुछ मुकाबले मिस कर सकते हैं।

    ऐसे में गावस्‍कर ने टीम मैनेजमेंट से मांग की है कि रोहित शर्मा को ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर कप्‍तानी नहीं करनी चाहिए। उन्‍होंने एक प्‍लेयर के तौर पर यह सीरीज खेलनी चाहिए। वहीं उप कप्‍तान जसप्रीत बुमराह को टीम की कप्‍तानी सौंपी जानी चाहिए।

    बुमराह संभालेंगे टीम की कमान

    खबरों की मानें तो भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा दूसरी बार पापा बनने वाले हैं। ऐसे में वह अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं। रोहित दूसरे या तीसरे टेस्‍ट से टीम के साथ जुड़ सकते हैं। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह ही भारतीय टीम की कमान संभालते नजर आएंगे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Border Gavaskar Trophy के बाद अब इस टीम में नहीं मिली Mohammed Shami को जगह, स्‍क्वॉड का एलान हुआ

    रोहित बतौर प्‍लेयर खेलें यह सीरीज

    स्पोर्ट्स तक से बातचीत में गावस्‍कर ने कहा, "अगर रोहित शर्मा पहला-दूसरा टेस्‍ट नहीं खेलते हैं तो टीम मैंनेजमेंट को उनसे कहना चाहिए कि आप इस सीरीज को बतौर प्‍लेयर खेलें। इस टूर के लिए उपकप्‍तान को ही कतान बनाया जाएगा। हम न्‍यूजीलैंड से सीरीज हार गए हैं, ऐसे में कप्‍तान को स्‍पष्‍टता होनी चाहिए। कप्तान के लिए पहला टेस्ट मैच खेलना महत्वपूर्ण है। अगर वह चोटिल हैं तो यह अलग बात है, लेकिन अगर वह उपलब्ध नहीं है, तो उपकप्‍तान काफी दबाव में होगा।"

    ये भी पढ़ें: WTC final scenarios: भारतीय टीम का फाइनल खेलने का सपना टूट सकता, कठिन हुई फाइनल की राह; समझें पूरा गणित