विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न वैभव सूर्यवंशी की गैरमौजूदगी, न सही संयोजन; कोच ने बताया टीम इंडिया की शर्मनाक हार के पीछे का असली कारण

Published: Mon, 29 Jun 2026 06:43 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोएशे ने कहा है कि आयरलैंड के खिलाफ मिली हार से टीम ...और पढ़ें

टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ मिली हार

टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ मिली हार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, बेलफास्ट: भारत के सहायक कोच रयान टेन डोएशे ने स्वीकार किया कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि टी-20 में विश्व चैंपियन टीम आयरलैंड के विरुद्ध दोनों मैच में हार गई और कहा कि उनके खिलाड़ी परिस्थितियों के अनुकूल ढलने में नाकाम रहे।

आयरलैंड ने पहला मैच 34 रन से जीता और इसके बाद श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम को दूसरे मैच में एक रन से हराकर इतिहास रच दिया।

हैरान हैं सभी

डोएशे ने मैच के बाद कहा कि बहुत से लोगों के साथ हमें भी विश्वास नहीं हो रहा है। हमने अभी-अभी विश्व कप जीता है, लेकिन हमें ऐसी टीम ने हराया जिसने ‘बेसिक्स’ (बुनियादी बातों) पर पूरा ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले आयरलैंड को श्रेय जाता है और दूसरी बात, हमारे लिए सबसे बड़ी सीख यह है कि हम अलग-अलग परिस्थितियों और अलग-अलग टीमों के विरुद्ध खुद को ढाल सकें। इस सीरीज का हमारे लिए यही सबसे बड़ा सबक है।

डोएशे ने कहा कि मुझे लगता है की परिस्थितियों ने अहम भूमिका निभाई। यह हमारी हार का मुख्य कारण रहा। हमने इसका अच्छी तरह से समाधान नहीं किया। सबसे बड़ी समस्या हवा थी, लेकिन हार के लिए कोई बहाना नहीं चलेगा। हमें अलग-अलग चुनौतियों का अच्छी तरह से सामना करने का तरीका ढूंढना होगा।

नहीं कर पाए मुकाबला

उन्होंने कहा कि आयरलैंड ने बेसिक्स पर अच्छी तरह से काम किया और हम इस मामले में उनका मुकाबला नहीं कर पाए। हमें आक्रामक बल्लेबाजी करना पसंद है, लेकिन इस तरह की परिस्थितियों में हमें अधिक समझदारी से काम लेना होगा।

यह भी पढ़ें- 'Vaibhav Suryavanshi को डेब्यू न कराना सही फैसला...', पूर्व भारतीय दिग्गज ने टीम मैनेजमेंट का किया बचाव

यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi को आखिर T20I डेब्‍यू क्‍यों नहीं दिया गया? भारतीय कोच ने कर दिया खुलासा