विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहला टेस्ट हारते ही पूर्व भारतीय कोच को आई इस तेज गेंदबाज की याद, टीम में शामिल करने की कर दी मांग

Published: Fri, 29 Dec 2023 01:27 PM (IST)

अर्शदीप गेंद को स्विंग कराने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने नई गेंद को तिरछी दिशा में घुमाने के बजाय ...और पढ़ें

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम। फोटो- बीसीसीआई
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम। फोटो- बीसीसीआई

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्सिंग डे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका से मिली पारी की हार में भारतीय गेंदबाज के खराब प्रदर्शन के बाद शास्त्री ने टिप्पणी की। भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना ​​है कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए बेहरत गेंदबाज साबित हो सकते हैं।

गौरतलब हो कि अर्शदीप गेंद को स्विंग कराने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने नई गेंद को तिरछी दिशा में घुमाने के बजाय दाएं हाथ के बल्लेबाजों से दूर घुमाकर इस अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ व्हाइट बॉल क्रिकेट में अर्शदीप ने इसका प्रदर्शन भी किया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उनका प्रदर्शन उल्लेखनीय था, 17 दिसंबर, 2023 को जोहान्सबर्ग में 37 रन देकर 5 विकेट हासिल करने में सफल रहे थे।

शमी की कमी खली

रवि शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, दो गेंदबाज काफी अनुभवी थे, बुमराह और मोहम्मद सिराज, लेकिन फिर, इस टेस्ट मैच में उन्हें शमी की बड़ी कमी खली। हां, शार्दुल के पास अनुभव है। लेकिन वह तीसरा सीमर नहीं है। आपको चाहिए विदेशी परिस्थितियों में एक उचित तीसरा सीमर।

यह भी पढ़ें- एक तो हार ऊपर से अब ICC की मार, पहले ही टेस्ट में बड़ी गलती कर बैठी भारतीय टीम; काटे गए WTC के 2 अंक

रवि शास्त्री ने अर्शदीप की तारीफ की

रवि शास्त्री ने टेस्ट टीम के लिए अर्शदीप पर विचार करते समय उनके प्रथम श्रेणी रिकॉर्ड के महत्व पर जोर दिया। अर्शदीप ने 12 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें 29.97 की औसत और 3.12 की इकॉनमी रेट के साथ 38 विकेट लिए हैं। उन्होंने लंबे स्पैल फेंकने की क्षमता भी दिखाई है, जो टेस्ट क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण है।

बता दें कि इससे पहले 2023 में, अर्शदीप ने केंट के साथ 5 काउंटी चैम्पियनशिप मैच खेलने के लिए अनुबंध किया था, जो लंबे स्पैल में गेंदबाजी करने की उनकी क्षमता को दिखाता है।

यह भी पढ़ें- SA vs IND: विराट कोहली ने तोड़ा सचिन का धांसू रिकॉर्ड, साउथ अफ्रीका की धरती पर ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।