Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सड़क पर खड़े होकर CSK टीम बस को देखता था...', साई सुदर्शन अब उसी चेन्‍नई के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने को बेताब

    Updated: Thu, 21 May 2026 04:00 PM (IST)

    साई सुदर्शन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के लिए बेताब हैं। उन्होंने सीएसके के साथ अपने बचपन के खास कनेक्शन का भी खुलासा किया है। ...और पढ़ें

    साई सुदर्शन (फोटो: IPL)

    साई सुदर्शन (फोटो: IPL)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन का कहना है कि उनके लिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन हमेशा ही खास होता है। उन्होंने अपने बचपन की यादें भी ताजा की हैं और बताया है कि टीम बस जब निकलती थी, तो वे स्कूल के बाहर देखने के लिए आ जाते थे। उन्होंने ये बातें चेन्नई के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले कही हैं।

    सुदर्शन आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और 500 से अधिक रन बना चुके हैं। उनकी टीम ने भी प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में गुजरात जीत हासिल कर टॉप-2 में अपनी जगह पक्की करने का प्रयास करेगी। मुकाबले में सुदर्शन का योगदान काफी अहम होने वाला है और वे इसके लिए उत्सुक भी दिखाई दे रहे हैं।

    CSK के साथ भावनात्मक जुड़ाव: सुदर्शन

    चेन्नई में जन्मे इस खिलाड़ी का सीएसके के साथ गहरा नाता रहा है। उन्होंने पांच बार की चैंपियन के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाया है। 2024 में इसी टीम के खिलाफ उन्होंने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाया था। चेन्नई के खिलाफ शानदार उसी शतक पर जियोस्टार से बात करते हुए सुदर्शन ने कहा, "मैं कुछ भी ऐसा सोचकर नहीं गया था। मुझे लगता है कि भगवान की कृपा से ऐसा हो गया। मैदान के बीच में समय बिताना हमेशा ही खास होता है। अगर मैं सीएसके के खिलाफ खेलता हूं, तो ये और भी खास होता। कुछ भी हो जाए सीएसके के साथ मेरा एक भावनात्मक जुड़ाव होता है।"

    बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "मैं बचपन से ही सीएसके के मैच देखता आया हूं। मैं स्कूल के सामने जाकर खड़ा हो जाता है, जब सीएसके की टीम बस वहां से निकलती थी। मेरे लिए वो बहुत ही शानदार यादें हैं। भगवान का मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे चेन्नई के खिलाफ कुछ शानदार प्रदर्शन करने का मौका मिला है।"

    खबरें और भी

    साई सुदर्शन का शानदार सीजन

    साई सुदर्शन ने आईपीएल 2026 में शानदार खेल दिखाया है। उन्होंने अब खेले गए 13 मुकाबलों में 554 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर काबिज हैं। इससे पहले उन्होंने 2025 में 759 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप अपने नाम किया था।

    यह भी पढ़ें- Hardik Pandya को ODI World Cup 2027 से ड्रॉप करेगी BCCI? खुलकर सामने आई सबसे बड़ी परेशानी

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: गेंदबाजों ने जीवित रखी कोलकाता की आस, MI की हार के बाद अंक तालिका का क्या हाल?