India vs Pakistan मैच में कौन होगा 'ट्रम्प कार्ड'? सलमान आगा ने एक दिन पहले कर दिया खुलासा
India vs Pakistan: रविवार को भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। फैंस बेसब्री से इस महामुकाबले का इंत ...और पढ़ें
HighLights
रविवार को भारत-पाकिस्तान की जंग
कोलंबो में खेला जाएगा मुकाबला
दोनों टीमों ने जीते हैं 2-2 मुकाबले
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। फैंस बेसब्री से इस महामुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, बारिश मैच का मजा किरकिर कर सकती है। इस बीच पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने बताया कि मुकाबले में कौन सा प्लेयर 'ट्रम्प कार्ड' साबित होगा।
उस्मान का बचाव किया
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि उस्मान तारिक को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने क्लीन चिट दे दी है। रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उनके बारे में चल रही चर्चाओं का उन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उस्मान ने चार टी20 इंटरनेशनल मैचों में 7.90 की औसत से 11 विकेट लिए हैं।
एक्शन पर उठे हैं सवाल
उस्मान तारिक के गेंद फेंकने के साइडआर्म एक्शन को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जिसमें वह थोड़ी देर रुकने के बाद गेंद फेंकते हैं। इस एक्शन की वैधता पर काफी बहस छिड़ी हुई है। कई लोगों का कहना है कि पाकिस्तानी गेंदबाज गेंद को चक कर रहे हैं या सिर्फ फेंक रहे हैं।
विश्व कप में प्रदर्शन
टी20 विश्व कप 2026 में उस्मान तारिक ने अमेरिका के खिलाफ मैच में हिस्सा लिया था। उन्होंने 4 ओवर में 3 विकेट लेकर 27 रन दिए थे। रविवार को भारत के खिलाफ होने वाले मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान अली आगा ने उन्हें पाकिस्तान के लिए "ट्रम्प कार्ड" बताया।
खबरें और भी
बड़ा नाम बना दिया है
आगा ने कहा, "आप सभी ने उस्मान तारिक को बड़ा नाम बना दिया है। हमारे लिए सभी 15 खिलाड़ी महत्वपूर्ण हैं। वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। आप निश्चित रूप से कह सकते हैं कि वह हमारे लिए ट्रम्प कार्ड हैं। उन्हें आईसीसी ने क्लीन चिट दे दी है, इसलिए मुझे समझ नहीं आता कि हर कोई उनके बारे में क्यों बात कर रहा है। उस्मान इन बातों से प्रभावित नहीं होते। वह ठीक हैं। उन्हें इन चीजों की परवाह नहीं है।"
खराब रिकॉर्ड पर बात की
सलमान अली आगा ने भारत के खिलाफ पाकिस्तान के खराब रिकॉर्ड को स्वीकार किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हर दिन एक नया दिन होता है और बीते हुए नतीजों को बदला नहीं जा सकता। टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान आठ बार भिड़ चुके हैं। इस दौरान पाकिस्तान ने 1 मैच जीता।
आगा ने कहा, "निश्चित रूप से भारतीयों के खिलाफ हमारा रिकॉर्ड अच्छा नहीं है, लेकिन हम इतिहास नहीं बदल सकते। हर दिन एक नया दिन होता है।" भारत और पाकिस्तान दोनों ने टूर्नामेंट में अब तक दो-दो मैच खेले हैं। दोनों ने ही उन मैचों में जीत दर्ज की है। भारत ने अमेरिका और नामीबिया को हराया, जबकि पाकिस्तान ने नीदरलैंड और अमेरिका को मात दी।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ग्रुप ए में चार अंकों के साथ टॉप पर है। उसका नेट रन रेट +3.050 है। पाकिस्तान चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है और उसका नेट रन रेट +0.932 है।
यह भी पढ़ें- सावधान! पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले हरभजन सिंह ने टीम इंडिया को किया अलर्ट, इस गेंदबाज को बताया बड़ा खतरा