विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs ENG: 'हमारे पास कुछ छिपाने को नहीं', सेमीफाइनल से पहले सैम करन का बड़ा खुलासा

Published: Wed, 04 Mar 2026 09:55 AM (IST)

टी-20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने कहा कि दोनों टीमें एक ...और पढ़ें

भारत और इंग्‍लैंड की होगी टक्‍कर।

भारत और इंग्‍लैंड की होगी टक्‍कर।

HighLights

  1. गुरुवार को खेला जाएगा दूसरा सेमीफाइनल 

  2. भारत और इंग्‍लैंड टीम की होगी टक्‍कर

  3. वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला 

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने कहा कि दोनों टीमें एक दूसरे के विरुद्ध इतना खेल चुकी हैं कि कुछ छिपाने के लिए नहीं है। इंग्लैंड ने 2022 में भारत को सेमीफाइनल में 10 विकेट से हराने के बाद खिताब जीता था जबकि भारत ने 2024 में इंग्लैंड को 78 रन से हराने के बाद खिताब जीता था।

करन ने वानखेड़े स्टेडियम पर इंग्लैंड के अभ्यास सत्र से पहले कहा कि इस मैदान पर हम काफी खेल चुके हैं लिहाजा कुछ छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे पास अभ्यास के लिए दो दिन का समय है जिससे हालात के अनुकूल ढलने में मदद मिलेगी। इन स्टेडियमों में हम इतना खेल चुके हैं कि अलग-अलग हालात की आदत हो गई है। हम भारतीय खिलाड़ियों के साथ बहुत खेलते हैं तो कुछ भी छिपा नहीं है।

इंग्लैंड का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन उतार चढ़ाव भरा रहा है जिसने नेपाल को बमुश्किल चार रन से हराया। सुपर आठ में पाकिस्तान को दो विकेट से मात दी। कुर्रन ने कहा कि पिछला प्रदर्शन अब मायने नहीं रखता। यह विश्व कप सेमीफाइनल है और हम इसमें अपना परफेक्ट खेल दिखाएंगे।

वानखेड़े स्टेडियम पर भारत के समर्थकों के शोर पर कहा कि यह शानदार स्टेडियम है। मुझे यकीन है कि गुरुवार की रात यह स्टेडियम खामोश रहेगा। भारतीय टीम शानदार है लेकिन हमारे अधिकांश खिलाड़ियों ने उसके खिलाफ और आईपीएल में खेला है । हम किसी चीज से भयभीत नहीं हैं और दोनों टीमें सेमीफाइनल की चुनौती को लेकर रोमांचित होंगी।

यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज-जिंबाब्वे टीम भारत में फंसी, ईरान पर हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्रों में प्रतिबंधों के कारण नहीं हो पाईं रवाना

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: पाकिस्‍तान के खराब प्रदर्शन के बाद पीसीबी सेलेक्‍शन कमेटी के इस मेंबर ने दिया इस्तीफा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।