विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब किंग्स की जर्सी में दिखेंगे रोहित शर्मा! IPL 2025 की मेगा नीलामी से पहले प्रीति जिंटा की टीम से मिला बड़ा हिंट

Published: Mon, 26 Aug 2024 03:42 PM (IST)

इस साल आईपीएल की मेगा नीलामी होनी है। इससे पहले कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले सीजन ...और पढ़ें

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई न पांच बार आईपीएल जीता है
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई न पांच बार आईपीएल जीता है

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन के लिए इस साल मेगा नीलामी होनी है। इस नीलामी से पहले सभी की नजरें इस बात पर हैं कि क्या मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को रिटेन करेगी या नहीं।

अगर मुंबई रोहित को रिटेन नहीं करती है तो फिर कई टीमें उनके पीछे जा सकती है। पंजाब किंग्स भी वो एक टीम हो सकती है। टीम के हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट संजय बांगर ने कहा है कि अगर रोहित नीलामी में आते हैं तो मोटा पैसा ले जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 'The Ultimate Jatt' रोहित ने शिखर धवन के रिटायरमेंट पर किया इमोशनल पोस्ट, 4 खास तस्वीरों में बयां की दोस्ती की दास्तां

रिटेंशन नियम पर काफी कुछ निर्भर

संजय बांगर ने कहा है कि काफी कुछ रिटेंशन नियम पर निर्भर करता है जिस पर मेगा नीलामी से पहले फैसला लिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने कहा है कि अगर रोहित आईपीएल नीलामी में आते हैं तो फिर उन पर जमकर पैसों की बारिश हो सकती है।

बांगर ने राव पॉडकास्ट पर कहा, "हमें इंतजार करना होगा। मैं डेक्कन चार्जर्स में रोहित के साथ खेला हूं लेकिन इसके बाद वह मुंबई में चले गए थे। हां मुंबई में काफी कुछ बदलाव हुए हैं, लेकिन काफी कुछ रिटेंशन नियम पर निर्भर है, क्योंकि ये ऐसा मुद्दा है जिस पर विचार किया जा रहा है। एक बार जब रिटेंशन के नियम पर स्थिति साफ हो जाएगी तो हमें पता चल जाएगा कि कितने खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकता है।"

क्या पंजाब रोहित को खरीदेगी

पंजाब वो टीम रही है जिसने अभी तक एक भी बार आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। अभी तक शिखर धवन टीम की कप्तानी कर रहे थे। लेकिन अगर रोहित पंजाब में आते हैं तो फिर निश्चित तौर पर वह कप्तानी करेंगे। बांगर ने रोहित को खरीदने पर कहा, "ये इस बात पर निर्भर है कि हमारे पास कितना पैसा है। क्योंकि अगर रोहित नीलामी में उतरते हैं तो फिर निश्चित तौर पर उनकी कीमत ज्यादा होगी।"

रोहित की कप्तानी में मुंबई ने पांच बार आईपीएल जीता, लेकिन पिछले साल टीम मैनेजमेंट ने हैरान करने वाला फैसला लेते हुए गुजरात टाइटंस से आए हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंप दी। इसके बाद मुंबई की टीम दो गुटों में बंट गई थी। इसी कारण ये खबरें हैं कि मुंबई इस बार रोहित को रिटेन न करें।

यह भी पढ़ें- रोहित हैं 2013 से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे सलामी बल्लेबाज, 624 रन बनाते ही बन जाएंगे पहले खिलाड़ी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।