Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'अगर मैं कोच होता तो टीम से बाहर कर देता....', Vaibhav Suryavanshi के बर्ताव से नाराज हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 01:53 PM (IST)

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने वैभव सूर्यवंशी के मैदान पर श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलंबागे से हुई झड़प पर प्रतिक्रिया दी है। ...और पढ़ें

    Vaibhav Suryavanshi को लेकर Sanjay Manjrekar का ट्वीट वायरल

    Vaibhav Suryavanshi को लेकर Sanjay Manjrekar का ट्वीट वायरल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Sanjay Manjrekar Tweet on Vaibhav Suryavanshi: पूर्व भारतीय बैटर संजय मांजरेकर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक हैरान कर देने वाला ट्वीट किया है। एक्स पर उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि अगर वह इंडिया ए टीम के कोच या मैनेजर होते तो सबक सिखाने के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से बाएं हाथ के वैभव सूर्यवंशी को टीम से बाहर कर देते।

    बता दें कि श्रीलंका ए टीम के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार के बाद वैभव और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलंबागे के बीच झड़प हो गई थी। 15 साल के वैभव भी गुस्से में 'धक्का-मुक्की' करते नजर आए थे, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस पर संजय मांजरेकर का रिएक्शन अब सामने आया है।  

    Sanjay Manjrekar का ट्वीट वायरल

    दरअसल, श्रीलंका ए के खिलाफ खेले गए ट्राई नेशन ए सीरीज के चौथे मैच में श्रीलंकाई ए टीम ने सुपर ओवर में जीत हासिल की। कैमरे में वैभव सूर्यवंशी को विरोधी खेमे की ओर गुस्से से जाते और विशेन हलंबागे को धक्का मारते हुए देखा गया। इस घटना के बाद ये भी सामने आया कि विशेन मैच की शुरुआत से ही सूर्यवंशी को स्लेज कर रहे थे।

    लेकिन मांजरेकर का कहना है कि मैदान पर हाथापाई करना कभी सही नहीं होता और कुछ ऐसी लाइन होती हैं, जिन्हें आप कभी पार नहीं कर सकते। उन्होंने ये भी कहा कि चाहे कोई कितना भी उकसाए, धक्का देकर जवाब देना सही नहीं होता। मांजरेकर ने एक्स पर लिखा,

    खबरें और भी

    "अगर मैं इंडिया ए का कोच या मैनेजर होता तो मैं वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच से बाहर रखता। सिर्फ उसे ये बताने के लिए कि मैदान पर हाथापाई करना ठीक नहीं है। चाहे उकसावा कितना भी हो।"

    बता दें कि वैभव-विशेन के बीच हुई लड़ाई के बाद मंगलवार को क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक ये जानकारी सामने आई कि हलंबागे ने ट्राई-सीरीज के पहले मैच में सूर्यवंशी को ताने मारे थे और दूसरे मैच में भी ऐसा करना जारी रखा, जब इंडिया ए ने पहले बल्लेबाजी की थी। क्रिकबज के अनुसार हलंबागे ने सूर्यवंशी से कहा, "घर जाओ, ये आईपीएल नहीं है।" इस पर वैभव अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाए और उन्हें धक्का देने लगे।

    यह भी पढ़ें- IND A vs AFG A Live Score: आखिरी ओवरों में लड़खड़ाई इंडिया ए की पारी, कप्तान तिलक वर्मा हुए आउट

    यह भी पढ़ें- IND A vs AFG A 2026: Vaibhav Suryavanshi का खराब फॉर्म जारी, 2 कैच ड्रॉप होने के बावजूद कर बैठे वही गलती-VIDEO