Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024 Mini Auction: इन दो घातक गेंदबाजों के लिए पानी की तरह पैसा बहाएगी Mumbai Indians, Sanjay Manjrekar ने की बड़ी भविष्यवाणी

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Tue, 05 Dec 2023 10:12 PM (GMT+05:30)

    मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम जोफ्रा आर्चर का है। आर्चर के अलावा ट्रिस ...और पढ़ें

    IPL 2024: आईपीएल ऑक्शन में मुंबई इंडियंस को तेज गेंदबाज की तलाश होगी।
    IPL 2024: आईपीएल ऑक्शन में मुंबई इंडियंस को तेज गेंदबाज की तलाश होगी।

    HighLights

    1. 19 दिसंबर को दुबई में होना है आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन
    2. मुंबई इंडियंस ने कई बड़े नामों को किया है टीम से रिलीज

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन का बाजार सजने लगा है। 19 दिसंबर को कई खिलाड़ियों की किस्मत पलटने वाली है। नीलामी के लिए इस बार कुल 1161 खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया है, जिसमें मिचेल स्टार्क, ट्रेविस हेड समेत कई बड़े इंटरनेशनल नाम भी शामिल हैं।

    मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को रिलीज कर दिया है और इस बार ऑक्शन में टीम को एक घातक तेज गेंदबाज की तलाश होगी। इस बीच, संजय मांजरेकर ने उन दो गेंदबाजों के नाम बताए हैं, जिनके लिए पांच बार की चैंपियन मुंबई पानी की तरह पैसा बहा सकती है।

    इन दो घातक गेंदबाजों पर होगी मुंबई की निगाहें

    संजय मांजरेकर ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए कहा कि मुंबई इंडियंस का पेस अटैक आर्चर को रिलीज करने के बाद कमजोर नजर आ रहा है। यही वजह है कि टीम ऑक्शन में इस बार पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क में से किसी एक को जरूर अपने साथ जोड़ना चाहेगी।

    उन्होंने कहा, "ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप जीतने के बाद आप ऑक्शन में कई कंगारू खिलाड़ियों को बिकते हुए देखेंगे, खासतौर पर पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क जैसे प्लेयर्स। पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क वो दो गेंदबाज होंगे, जिनको पाने के लिए मुंबई इंडियंस की टीम ऑक्शन टेबल पर लंबी लड़ाई लड़ेगी। मुंबई की तेज गेंदबाजी कुछ हद तक कमजोर नजर आ रही है, ऐसे में वह एक और विदेशी विकल्प रखना चाहेंगे।"

    यह भी पढ़ेंविजय हजारे में सिर चढ़कर बोला KKR के गेंदबाज का जादू, 9 रन देकर झटके पांच विकेट; तमिलनाडु ने 10 विकेट से मारा मैदान

    कई बड़े नामों को किया है मुंबई ने रिलीज

    मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम जोफ्रा आर्चर का है। आर्चर के अलावा ट्रिस्टन स्टब्स, झाय रिचर्ड्सन, क्रिस जोर्डन, संदीप वॉरियर जैसे प्लेयर्स को मुंबई ने रिलीज किया है। मुंबई ने कुल 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जबकि रोमारियो शेफर्ड को टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड किया है।

    खबरें और भी