Arjun Tendulkar को 13 मैचों के बाद मौका मिलने पर बहन सारा हुईं इमोशनल, बोलीं-तुम पूरी दुनिया डिजर्व करते हो
अर्जुन तेंदुलकर ने 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए IPL 2026 में डेब्यू किया। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए प्रभसिम ...और पढ़ें

Sara Tendulkar ने Arjun Tendulkar के लिए भावुक नोट लिखा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Sara Tendulkar on Arjun Tendulkar: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए IPL 2026 में डेब्यू किया। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टीम का मुकाबला पंजाब किंग्स से हुआ, जहां 26 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन को मौजूदा सीजन में पहली बार खेलने का मौका मिला।
13 मैच बेंच पर बैठने के बाद आखिरकार मौका मिलने के बाद अर्जुन ने शानदार गेंदबाजी की। मैच के बाद पिता सचिन तेंदुलकर ही नहीं, बल्कि उनकी बहन सारा तेंदुलकर ने अर्जुन के लिए इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा।
Sara Tendulkar ने अर्जुन के लिए भावुक पोस्ट किया
दरअसल, लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने पूरे 4 ओवर डाले और प्रभसिमरन सिंह को अपना शिकार बनाया। उन्होंने अपनी तेज यॉर्कर पर प्रभसिमरन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। अर्जुन का प्रदर्शन देखकर बहन सारा भी खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मेरे छोटे भाई, तुम दुनिया डिजर्व करते हो। तुम्हारी मेहनत, दबाव झेलने की काबिलियत और तुम्हारे सब्र पर मुझे बहुत गर्व है। हमेशा तुमसे प्यार करती रहूंगी।"
इससे पहले सचिन ने भी एक्स पर देर रात लिखा,
Well done, Arjun. ❤️
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 23, 2026
Proud of the way you’ve carried yourself through this season, always believing in your ability, staying patient, working hard quietly, and remaining positive despite having to wait for your opportunity till the very last match.
Cricket tests patience as much… pic.twitter.com/3RdiGkXbfT
शाबाश, अर्जुन। इस पूरे सीजन में तुमने जिस तरह खुद को संभाला, अपनी काबिलियत पर हमेशा भरोसा रखा, धैर्य बनाए रखा, चुपचाप मेहनत की और आखिरी मैच तक मौके का इंतजार करने के बावजूद सकारात्मक रहे, उस पर गर्व है। क्रिकेट जितना हुनर की परीक्षा लेता है, उतना ही धैर्य की भी, और आज तुमने दोनों को बखूबी निभाया। अपने पैर जमीन पर रखना और हमेशा की तरह खेल से प्यार करते रहना। हमेशा आपके लिए मेरा प्यार रहेगा।
सचिन तेंदुलकर