विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND W vs SL W: 'हम उन्‍हें हल्‍के में नहीं लेने वाले', श्रीलंकाई टीम केवल चामरी अट्टापट्टू पर निर्भर नहीं; शेफाली वर्मा ने दी वॉर्निंग

Published: Mon, 07 Oct 2024 08:47 PM (IST)

भारत और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच बुधवार को आईसीसी महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का मुकाबला खेला जाएगा। ...और पढ़ें

शैफाली वर्मा को आगामी मैचों में शानदार प्रदर्शन की उम्‍मीद
शैफाली वर्मा को आगामी मैचों में शानदार प्रदर्शन की उम्‍मीद

HighLights

  1. भारत और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का मैच
  2. शैफाली वर्मा ने कहा कि श्रीलंका को हल्‍के में नहीं लेंगे
  3. शैफाली वर्मा ने कहा कि श्रीलंका सिर्फ चामरी पर निर्भर नहीं

प्रेट्र, दुबई। भारत की आरंभिक बल्लेबाज शैफाली वर्मा का मानना है कि श्रीलंका की टीम पहले से बेहतर हो गई है और उसे किसी भी तरह से हल्के से नहीं लिया जा सकता क्योंकि वह अब केवल चामरी अटापट्टू पर ही निर्भर नहीं है।

भारत को अगले मैच में बुधवार को श्रीलंका का सामना करना है। शैफाली ने कहा, ''इससे पहले उनकी तरफ से चामरी ही अधिक रन बनाती थी और विकेट लेती थी, लेकिन एशिया कप में उनकी पूरी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। उनकी टीम में काफी सुधार हुआ है और इसलिए वह एशिया कप जीतने में सफल रही।''

वहीं, उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कहा,''एक खिलाड़ी के लिए प्रत्येक मैच महत्वपूर्ण होता है। जब आप विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में खेल रहे हों तो आपको अपना शत प्रतिशत देना होता है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के विरुद्ध आप गलतियां नहीं कर सकते। उसे हराने के लिए आपको उस दिन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।