यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'बाबर आजम ने शाहीन का साथ नहीं दिया', पाकिस्तान हुआ सुपर-8 से बाहर तो शाहिद अफरीदी हुए आग बबूला, कर दिया बड़ा खुलासा
वनडे वर्ल्ड कप-2023 के बाद बाबर ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। पीसीबी ने फिर शाहीन अफरीदी को कप्तान बनाया था। लेकिन शाहीन की कप्ता ...और पढ़ें

HighLights
- पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप-2024 के सुपर-8 में नहीं बना सका जगह
- पाकिस्तान पिछले टी20 वर्ल्ड कप में था उप-विजेता
- पाकिस्तान के प्रदर्शन पर फूटा शाहिद अफरीदी का गुस्सा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टी20 वर्ल्ड कप में सफर अच्छा नहीं रहा है। ये टीम पहले ही दौर से बाहर हो गई है। पाकिस्तान से उम्मीद थी कि ये टीम कम से कम सुपर-8 में जगह बनाएगी लेकिन ऐसा हो नहीं सका। पहले अमेरिका और पिर भारत के हाथों मात खाने के बाद पाकिस्तान का सपना टूट गया। इस बार के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने बाबर आजम को जमकर लपेटा है। अफरीदी ने कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं।
बाबर आजम की कप्तानी को इस वर्ल्ड कप में काफी आलोचना झेलनी पड़ी। बाबर की कप्तानी में ही हालांकि पाकिस्तान ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप 2022 में फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन इस बार ये टीम पहले दौर की बाधा को ही पार नहीं कर सकी।
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: बाबर आजम की टीम का सफर हुआ खत्म, फिर भी सुपर 8 में खेलते नजर आएंगे ये 'पाकिस्तानी'; जानिए कैसे
शाहिद अफरीदी ने क्या कहा?
वनडे वर्ल्ड कप-2023 के बाद बाबर ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। पीसीबी ने फिर शाहीन अफरीदी को कप्तान बनाया था। लेकिन शाहीन की कप्तानी में पाकिस्तान ने अच्छा खेल नहीं दिखाया था और फिर बाबर आजम को दोबारा कप्तानी का ऑफर दिया गया था जो उन्होंने मान लिया था। इसी को लेकर शाहिद अफरीदी ने बाबर आजम को जमकर लपेटा है। शाहिद अफरीदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा है कि बाबर को ये ऑफर कबूल नहीं करना चाहिए था।
शाहिद अफरीदी ने कहा, "अगर शाहीन को कप्तान बनाने का फैसला किया गया था और ये तय किया गया था कि वह टी20 वर्ल्ड कप तक टीम के कप्तान रहेंगे तो फिर बाबर को शाहीन का समर्थन करना चाहिए था और कप्तानी के लिए मना करना चाहिए था। बाबर को शाहीन के लिए बोलना चाहिए था और उनकी कप्तानी में खेलने की इच्छा जाहिर करनी चाहिए थी। इससे बाबर एक बेहतर उदाहरण पेश करते।"
खबरें और भी
अकेले बाबर की गलती नहीं
शाहिद अफरीदी ने हालांकि कहा कि ये अकेले बाबर की गलती नहीं है। पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, "लेकिन ये सिर्फ बाबर की गलती नहीं है। इसका कुछ दोष सेलेक्शन कमेटी को भी जाता है, क्योंकि कुछ सेलेक्टर्स का मानना था कि बाबर को कप्तानी करना नहीं आता।"