यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'यह जरूरत से ज्यादा एग्रेशन'... Shahid Afridi ने Harmanpreet Kaur के बर्ताव पर जमकर निकाली भड़ास
Shahid Afridi Harmanpreet Kaur पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी हरमनप्रीत कौर के बर्ताव को लेकर जमकर बरसे हैं। अफरीदी का कहना है कि मैदान पर भ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का मैदान पर किया गया बर्ताव चर्चा का विषय बन गया है। वर्ल्ड क्रिकेट में हरमनप्रीत द्वारा अंपायर्स और बांग्लादेश की खिलाड़ियों संग की गई बदतमीजी की खूब आलोचना हो रही है। आईसीसी ने भी भारत की स्टार बल्लेबाज को दो मैचों के लिए सस्पेंड कर दिया है। इस बीच, पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने भी हरमनप्रीत के बर्ताव पर जमकर भड़ास निकाली है।
हरमनप्रीत पर क्या बोले अफरीदी?
शाहिद अफरीदी ने समा टीवी के साथ बातचीत करते हुए हरमनप्रीत के बर्ताव पर कई तरह के सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, "यह सिर्फ भारत की बात नहीं है। हमने पहले भी ऐसी हरकतें होती हुई देखी हैं। हालांकि, हम महिला क्रिकेट में ऐसा होता हुआ नहीं देखते हैं। यह ज्यादा से कहीं ज्यादा था। आईसीसी की देखरेख में हो रहा है यह एक बड़ा इवेंट था। आप सजा के साथ भविष्य के लिए उदाहरण पेश करते हैं। आप क्रिकेट में एग्रेसिव हो सकते हैं। हालांकि, एग्रेशन कंट्रोल में ही अच्छा लगता है, लेकिन यह जरूरत से कहीं ज्यादा था।"
ICC ने किया है दो मैचों के लिए सस्पेंड
आईसीसी ने हरमनप्रीत कौर को मैदान पर आपा खोने और अंपायर्स संग बदतमीजी करने पर दो मैचों के लिए सस्पेंड किया है। इसके साथ ही उन पर मैच फीस का 75 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है। हालांकि, कई पूर्व क्रिकेटर्स इस सजा को काफी नहीं मान रहे हैं।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
भारत और बांग्लादेश की महिला टीम तीसरे वनडे मुकाबले में एक-दूसरे के सामने थीं। 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम अच्छी स्थिति में थी और जीत की तरफ कदम बढ़ा रही थी। हरमनप्रीत कौर 14 रन बनाकर क्रीज पर सेट थीं और नाहिदा अख्तर के हाथों में गेंद थी। नाहिदा के ओवर की चौथी गेंद हरमनप्रीत के पैड पर आकर लगती है और पूरी बांग्लादेश टीम एक सुर में जोरदार अपील करती है। ऑन फील्ड अंपायर हरमनप्रीत को आउट करार देते हुए अपनी उंगली ऊपर की तरफ खड़ी कर देते हैं और यहीं से शुरू होता है सारा बवाल।
खबरें और भी
हरमनप्रीत ने स्टंप पर दे मारा बल्ला
हरमनप्रीत को अंपायर का यह फैसला रास नहीं आता है। भारतीय महिला टीम की कप्तान इस कदर आगबबूला हो जाती हैं कि वह ना आव देखती है ना ताव और बल्ले को स्टंप पर दे मारती हैं। अंपायर जब हरमनप्रीत को टोकते हैं, तो वह उनको भी खरी-खोटी सुनाने लगती हैं। पवेलियन लौटते समय भी हरमनप्रीत अंपायर से बहस करती हुई कैमरे में कैद होती हैं।
मैच के बाद अंपायरिंग की आलोचना
मैच के बाद हरमनप्रीत कौर इस मैच में अंपायरिंग कर रहे अंपायर्स पर आग के गोले की तरफ फटती हैं। हरमन कहती हैं कि जिस प्रकार की अंपायरिंग मैच में हुई उससे वह काफी सरप्राइज हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब अगली बार भारतीय टीम बांग्लादेश दौरे पर आएगी, तो इस चीज को दिमाग में बैठाकर आएगी कि टीम को इस तरह की अंपायरिंग का सामना करना पड़ेगा।