Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'बेटा परफॉर्म करो...', शादाब खान के वर्ल्‍ड कप जीत के बयान से तिलमिलाए शाहिद अफरीदी; जमकर निकाली भड़ास

    Updated: Fri, 20 Feb 2026 04:07 PM (IST)

    पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान शाहिद अफरीदी ने शादाब खान को तगड़ा जवाब दिया है। शादाब खान ने भारत के खिलाफ वर्ल्‍ड कप जीत का जिक्र करके पूर्व खिलाड़‍ियों ...और पढ़ें

    शादाब खान पर शाहिद अफरीदी ने निकाली भड़ास

    शादाब खान पर शाहिद अफरीदी ने निकाली भड़ास

    HighLights

    1. शाहिद अफरीदी ने शादाब खान को दिया मुंहतोड़ जवाब

    2. शादाब खान ने पूर्व पाकिस्‍तानी क्रिकेटरों को सुनाई थी खरी खरी

    3. शादाब ने कहा था कि हमने भारत को हराया था, वो नहीं हरा पाएं

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान शाहिद अफरीदी ने शादाब खान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। शादाब खान ने हाल ही में भारत के खिलाफ वर्ल्‍ड कप जीत की बात कहते हुए पूर्व पाक क्रिकेटरों की आलोचना की थी।

    टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में भारत के हाथों शिकस्‍त क बाद पूर्व खिलाड़‍ियों ने शादाब खान पर निशाना साधा और टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल खड़े किए। जवाब में शादाब ने कहा कि वो उस पाकिस्‍तानी टीम का हिस्‍सा रहे, जिन्‍होंने भारत को एक बार टी20 वर्ल्‍ड कप में मात दी, लेकिन पूर्व पीढ़ी ऐसा करने में नाकाम रही।

    अफरीदी ने जताई नाराजगी

    पाकिस्‍तान के पूर्व दिग्‍गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने शादाब खान के बयान में नाराजगी जाहिर की। अफरीदी का मानना है कि शादाब को बल्‍ले या गेंद से जवाब देना चाहिए ना कि कुछ बोलकर। पाकिस्‍तानी चैनल समां टीवी पर बातचीत करते हुए अफरीदी ने कहा कि 2021 टी20 वर्ल्‍ड कप में भारत को हराने वाली पाकिस्‍तानी टीम सफलता को संभाल नहीं सकी।

    शाहिद अफरीदी ने क्‍या कहा

    शादाब ने बिलकुल ठीक कहा। हम नहीं जीते। वो जीते। उन्‍हें इज्‍जत मिली, लेकिन वो इज्‍जत संभाल नहीं पाए। 2021 के बाद उन्‍होंने जब कर दिया, तब उनके आपस के प्रॉब्‍लम्‍स संभाल नहीं पाए। व्‍यक्तिगत और टीम स्‍तर दोनों पर नहीं संभाल पाए। शाहिद अफरीदी, पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान

    खबरें और भी

    शादाब शायद भूल गए

    अफरीदी ने ध्‍यान दिलाया कि जब शादाब खान खराब दौर से गुजर रहे थे, जब उन्‍होंने ऑलराउंडर के टीम में बने रहने की पैरवी की थी। अफरीदी ने कहा, 'शादाब को ये भी पता होना चाहिए कि जब उससे परफॉर्मेंस नहीं हो रही थी, जब टीम से बाहर किया जा रहा था। हम ही टीवी चैनल्‍स पर बैठकर बोलते थे कि शादाब बैकबोन है। शादाव के ओवर्स महत्‍वपूर्ण हैं। वो बल्‍लेबाजी भी कर लेता है।

    अफरीदी का शादाब को जवाब

    अफरीदी ने शादाब को ध्‍यान दिलाया कि उनका बेहतर प्रदर्शन केवल नामीबिया के खिलाफ निकलकर आया जबकि आगे का रास्‍ता चुनौतीपूर्ण हैं। पूर्व कप्‍तान ने कहा, 'हम भी जब खेलते थे, हमारे बारे में भी बहुत बातें की हैं पूर्व क्रिकेटरों ने। लानत है तक बोला गया था। हमने उनको बर्दाश्‍त किया और परफॉर्मेंस की। छोटी टीम के खिलाफ नहीं, बड़ी टीम के खिलाफ। हम प्रदर्शन से जवाब देते थे।'

    उन्‍होंने आगे कहा, 'शादाब मियां, आपकी परफॉर्मेंस भी नामीबिया के खिलाफ थी। आप न्‍यूजीलैंड के खिलाफ करें। बेटा परफॉर्म करो। मुश्किल वक्‍त में हम आपके साथ खड़े रहे। आपने एग्रसिव क्रिकेट नहीं खेली, उसके बावजूद आप टीम में आ गए। परफॉर्म करो, वर्ल्‍ड कप खत्‍म हो जाए।हम खुद खामोश हो जाएंगी बेटा जी।'

    यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया की कभी नहीं हुई होगी इतनी तगड़ी बेइज्जती, ओमान के कप्तान ने कंगारूओं को दे डाली धमकी

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 में भारत बनाम पाकिस्‍तान मैच ने बनाया रिकॉर्ड, 2024 फाइनल का कीर्तिमान हुआ ध्‍वस्‍त