Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मेरे कहने पर Suresh Raina ने डिलीट किया ट्वीट, Shahid Afridi का चौंकाने वाले बयान, जानिए पूरा मामला

    Updated: Thu, 30 May 2024 10:32 PM (IST)

    ये पूरा मामला सोशल मीडिया साइट एक्स पर हुआ था। पाकिस्तान पत्रकार ने रैना को ब्रांड एम्बैसडर न बनाए जाने पर उनके मजे लेने की कोशिश की। इसके बाद जडेजा ...और पढ़ें

    शाहिद अफरीदी ने सुरेश रैना को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
    शाहिद अफरीदी ने सुरेश रैना को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

    HighLights

    1. शाहिद अफरीदी ने दिया चौंकाने वाला बयान
    2. सुरेश रैना ने मेरे कहने पर डिलीट किया था ट्वीट- अफरीदी
    3. पाकिस्तानी पत्रकार ने रैना पर कसा था तंज

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अगले महीने से टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है। इस वर्ल्ड कप पर दुनिया भर की नजरें हैं। आईसीसी ने इस वर्ल्ड कप के लिए भारत के युवराज सिंह को ब्रांड एम्बैसडर बनाया है। उनके अलावा पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी को भी ब्रांड एम्बैसडर चुना गया। इसे लेकर पाकिस्तान के पत्रकार ने भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेस रेना पर तंज मारा था और फिर रैना ने इसका जवाब दिया था। अब इस मामले में एक नया मोड आया है। शाहिद अफरीदी ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है।

    ये पूरा मामला सोशल मीडिया साइट एक्स पर हुआ था। पाकिस्तान पत्रकार ने रैना को ब्रांड एम्बैसडर न बनाए जाने पर उनके मजे लेने की कोशिश की। इसके बाद जडेजा ने उन्हें 2011 वर्ल्ड कप याद दिला दिया था। अब अफरीदी ने इस मामले को लेकर एक बयान दिया है।

    यह भी पढ़ें- IND vs PAK मैच में होगी इतिहास की सबसे टाइट सिक्योरिटी, किले में तब्दील होगा न्यूयॉर्क, परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर

    मेरे कहने पर डिलीट किया ट्वीट

    अफरीदी ने कहा है कि सोशल मीडिया पर हुई उस बहस में वह कूदे थे और उन्होंने सुरेश रैना को फोन कर वो ट्वीट डिलीट करने को कहा था जो रैना ने किया भी। अफरीदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "रैना और मैंने कई अच्छे क्रिकेट के पल बिताए हैं। वह शानदार इंसान हैं। कई बार कुछ छोटी-मोटी बहस हो जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट देखने के बाद मैंने उनसे बात की। उन्होंने एक छोटे भाई की तरह स्थिति को समझा। वह ट्वीट डिलीट करने को तैयार हो गए। सब बढ़िया है, ये चीजें होती रहती हैं।"

    क्या मामला

    शाहिद अफरीदी को टी20 वर्ल्ड कप का ब्रांड एम्बैसडर बनाए जाने के बाद पाकिस्तानी पत्रकार ने रैना को टैग करते हुए लिखा था, "आईसीसी ने शाहिद अफरीदी को टी20 वर्ल्ड कप का एम्बैसडर बनाया है। हैलो सुरेश रैना।"

    खबरें और भी

    रैना ने इस तंज का मुंह तोड़ जवाब दिया था। उन्होंने लिखा था, "मैं आईसीसी का ब्रांड एम्बैडर नहीं हूं लेकिन मेरे घर में वर्ल्ड कप 2011 की ट्रॉफी है। मोहाली का मैच याद है? उम्मीद है कि इससे आपकी कुछ न भूलने वाली यादें ताजा हो गईं होंगी।"

    यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के दिग्गज ने T20 World Cup से पहले अपने ही खिलाड़ियों पर उठा दिए सवाल, इस बात की कर दी शिकायत!