Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Imran Khan को शामिल करने से नाराज शाहिद अफरीदी! PCB के नए वीडियो पर मचा 'राजनीतिक' बवाल

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Thu, 17 Aug 2023 04:57 PM (IST)

    फैंस की नाराजगी के बाद पीसीबी ने वीडियो बदलकर पूर्व कप्तान इमरान खान को शामिल किया। जैसे ही प्रशंसकों ने बोर्ड के इस कदम का स्वागत किया पाकिस्तान के प ...और पढ़ें

    शाहिद अफरीदी ने पीसीबी पर किया कटाक्ष। फाइल फोटो
    शाहिद अफरीदी ने पीसीबी पर किया कटाक्ष। फाइल फोटो

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा 14 अगस्त को शेयर किया गया, देश के क्रिकेट नायकों की सराहना करते हुए का, वीडियो आलोचनाओं के घेरे में आ गया था। वीडियो में 1992 विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान को नहीं दिखाए जाने पर पाकिस्तान टीम के प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर पीसीबी की आलोचना की थी। वसीम अकरम ने भी लताड़ लगाई थी। अब इसमें एक नया मोड़ आ गया है।

    फैंस की नाराजगी के बाद पीसीबी ने वीडियो बदलकर पूर्व कप्तान इमरान खान को शामिल किया। जैसे ही प्रशंसकों ने बोर्ड के इस कदम का स्वागत किया, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने बोर्ड पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 'राजनीति' को कभी भी क्रिकेट के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

    अफरीदी ने किया कटाक्ष

    अफरीदी ने क्रिकेट में 'राजनीति' को शामिल करने के लिए बोर्ड पर कटाक्ष करते हुए लिखा, "यह अब CWC 2023 के लिए एक महान प्रचार अभियान है। क्रिकेट जगत में हमारे नायकों की सेवाएं किसी भी राजनीतिक रुख से प्रभावित नहीं होनी चाहिए।"

    इमरान खान को दिया गया है सम्मा

    दरअसल, पीसीबी ने वर्ल्ड कप 2023 के लिए एक प्रचार अभियान शुरू किया है। इसके लिए एक वीडियो 14 अगस्त 2023 को सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। समय की कमी के कारण वीडियो से कुछ महत्वपूर्ण क्लिप गायब थे। बाद में इसे ठीककर पूरा वीडियो शेयर किया गया। बता दें कि इमरान खान ने 1992 विश्व कप जीत के लिए पाकिस्तान टीम की कप्तानी की थी। जो पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहाम में बड़ी उपलब्धियों में से एक है।