पाकिस्तान क्रिकेट में कप्तानी को लेकर आया भूचाल, बांग्लादेश के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद शान मसूद ने सुनाया अपना फैसला
पाकिस्तान को बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद ने कप्तानी को लेकर बड़ा फैसला किया है। ...और पढ़ें

शान मसूद

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद का कहना है कि उनकी कप्तानी का फैसला बोर्ड को करना है। उन्होंने किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी की तारीफ या फिर आलोचना करने से इनकार कर दिया। इसके पीछे मसूद ने तर्क दिया कि उनकी टीम लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट में अच्छी नहीं कर रही है। उनकी ये टिप्पणी बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मिली हार के बाद आई है।
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैट सिलहट में खेला गया, जहां पाक टीम को 78 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ मेहमान टीम को सीरीज भी गंवानी पड़ी क्योंकि ढाका में खेले गए पहले मुकाबले में भी हार मिली थी। पाकिस्तान को इससे पहले अपने घर पर भी बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से टेस्ट सीरीज में हार मिली थी। ऐसे में अब शान की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं, तो उन्होंने इसका फैसला बोर्ड पर छोड़ दिया है।
शान मसूद ने कप्तानी पर दिया बयान
बांग्लादेश के खिलाफ हार के बाद मसूद ने कहा, "मैं किसी की तारीफ या आलोचना नहीं करना चाहता हूं। टेस्ट क्रिकेट में हमारा प्रदर्शन क्यों खराब रहा है, इसको लेकर मैं बोर्ड के साथ बैठकर बात करूंगा। मेरी कप्तानी का सवाल है, तो ये बोर्ड को तय करना है। इस तरह के परिणाम आने के बाद मैं लोगों की भावनाओं को समझता हूं और उनसे माफी चाहता हूं। हालांकि, हम इन चीजों को भावनात्मक रूप से नहीं देख सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में हमारा प्रदर्शन क्यों चिंताजनक बना हुआ है, इसको लेकर हमें विचार करना होगा।"
पाकिस्तानी कप्तान ने आगे कहा, "मैच हारना कभी भी अच्छा नहीं होता है। हमारे पास दोनों मैचों में महत्वपूर्ण मौके थे। अगर हमें एक टीम के रूप में आगे बढ़ना है, तो बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग को लेकर विचार करने की जरूरत है, जहां हम अच्छा कर सकते थे और जिसकी वजह से मैच हार गए।"
खबरें और भी
पाकिस्तान की टेस्ट सीरीज में हार
पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में 104 रनों से हार मिली थी। इसके बाद दूसरे मुकाबले में भी उन्हें 78 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तानी टीम ने दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन वापसी करने की। मसूद, रिजवान और सलमान आगा ने अर्धशतक लगाया लेकिन इसके बाद भी पाक टीम को हार का सामना करना पड़ा।