विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs SL: 'आप लोगों ने फैला रखा है कि शॉर्ट बॉल नहीं खेल सकता', Shreyas Iyer ने पत्रकार को दिया मुंहतोड़ जवाब

By Abhishek NigamEdited By: Abhishek Nigam
Updated: Fri, 03 Nov 2023 02:26 PM (IST)

भारतीय बल्‍लेबाज श्रेयस अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ 82 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। अय्यर ने मैच के बाद एक पत्रकार को बाउंसर के सवाल पर मुंहतोड़ जवाब दिय ...और पढ़ें

श्रेयस अय्यर ने प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकार को करारा जवाब दिया
श्रेयस अय्यर ने प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकार को करारा जवाब दिया

HighLights

  1. भारत ने श्रीलंका को 302 रन के रिकॉर्ड अंतर से मात दी
  2. श्रेयस अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ 56 गेंदों में 82 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली
  3. श्रेयस अय्यर ने बाउंसर पर परेशानी होने को लेकर पत्रकार को करारा जवाब दिया

नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्‍लेबाज श्रेयस अय्यर ने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्‍ड कप 2023 के 33वें मैच में 82 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। अय्यर ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकार को मुंहतोड़ जवाब दिया और साथ ही आरोप लगाया कि मीडिया ने फैलाया है कि वो शॉर्ट गेंद नहीं खेल पाते हैं।

बता दें कि भारतीय टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर श्रीलंका को रिकॉर्ड 302 रन के अंतर से मात देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्‍की की। भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करके 357/8 का स्‍कोर बनाया। श्रेयस अय्यर ने 56 गेंदों में तीन चौके और छह छक्‍के की मदद से 82 रन बनाए।

अय्यर ने निकाली भड़ास

श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में शॉर्ट बॉल के खिलाफ परेशानी के बारे में सवाल किया गया। भारतीय बल्‍लेबाज ने बहुत ही साधारण तरीके से मना किया कि उन्‍हें ऐसी कोई तकलीफ नहीं है। पत्रकार ने पूछा- इस वर्ल्‍ड कप की शुरुआत से शॉर्ट बॉल आपकी परेशानी रही है।

इसी बीच अय्यर ने सवाल काटा और जवाब में पूछा- जब आप कह रहे हैं कि ये मेरी परेशानी है, आपका क्‍या मतलब? जब पत्रकार ने अपनी बात स्‍पष्‍ट करते हुए कहा कि शॉर्ट गेंद से आपको परेशानी हुई है।

यह भी पढ़ें: बेस्ट फील्डर की सेरेमनी का स्‍तर हुआ ऊंचा, महान Sachin Tendulkar ने की विजेता की घोषणा, माहौल बन गया-VIDEO

पत्रकार पर बरस गए अय्यर

तब श्रेयस अय्यर ने जवाब दिया- मुझे परेशान कर रही है? आपने देखा कि मैंने कितने पुल शॉट्स खेले, विशेषकर जो चौके के लिए गए? अगर आप गेंद पर प्रहार करने की कोशिश करेंगे तो आपके आउट होने के अवसर भी बढ़ जाते हैं। फिर चाहे वो शॉर्ट बॉल हो या फिर ओवरपिच गेंद। अगर मैं दो या तीन बार आउट हो गया तो आप कहेंगे कि वो इन स्विंग गेंद नहीं खेल सकता। अगर गेंद स्विंग हुई तो कहेंगे कि वो कट नहीं खेल सकता।

हम खिलाड़ी हैं। किसी भी गेंद पर आउट हो सकते हैं। आप लोगों ने बाहर माहौल बना रखा है कि वो शॉर्ट गेंद नहीं खेल सकता है। मेरा मानना है कि लोग इसे पकड़ते चलते हैं और यह आपके दिमाग में नियमित रूप से करता रहता है। आप लगातार इस पर काम करते हैं।

मैं इतनी बात जानता हूं

मैं मुंबई से हूं, विशेषकर वानखेड़े स्‍टेडियम पर अच्‍छा उछाल है। यहां अन्‍य जगहों से ज्‍यादा उछाल मौजूद है। मैंने अपने ज्‍यादातर मैच यहीं खेले हैं तो मुझे पता है कि बाउंस का सामना कैसे करना है। यह सिर्फ ऐसा है कि जब मैं शॉट खेलने जाऊंगा तो आउट होने का मौका भी बना रहेगा। कभी यह काम करेगा और कभी नहीं। ज्‍यादा समय शायद यह मेरे लिए काम नहीं कर सका, तभी आपने कहा कि ये मेरे लिए परेशानी है। मगर मेरे दिमाग में जानता हूं कि यह मेरी परेशानी नहीं है।

यह भी पढ़ें: भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में दिखाया एशिया कप फाइनल का रिप्ले, इन पांच खिलाड़ियों ने मचाया गदर