Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मैं रात में फिल्‍म देख रहा था, फिर रोहित भाई का फोन आया', तूफानी पारी खेलने के बाद Shreyas Iyer ने सुनाई मजेदार कहानी

    Updated: Fri, 07 Feb 2025 09:17 AM (IST)

    भारतीय टीम ने पहले वनडे में इंग्‍लैंड को 4 विकेट से हराया। ऐसे में भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 3 नंबर पर बल्‍लेबाजी करने उतरे ...और पढ़ें

    श्रेयस अय्यर ने लगाया अर्धशतक। इमेज- बीसीसीआई
    श्रेयस अय्यर ने लगाया अर्धशतक। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. श्रेयस अय्यर ने लगाया अर्धशतक
    2. अय्यर ने खेली 59 रन की पारी
    3. भारत ने 4 विकेट से जीता मैच

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को नागपुर में खेले गए पहले वनडे में इंग्‍लैंड को 4 विकेट से मात दी। इसके साथ ही रोहित शर्मा एंड कंपनी ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। विराट कोहली की जगह 3 नंबर पर बल्‍लेबाजी करने उतरे शुभमन गिल भारत की जीत के हीरो रहे। गिल ने 96 गेंदों पर 87 रन की पारी खेली। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने टी20 स्‍टाइल में बल्‍लेबाजी की।

    अय्यर ने लगाया अर्धशतक

    अय्यर ने 163.89 की स्ट्राइक रेट से 36 गेंदों पर 59 रन ठोके। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 9 चौके और 2 छक्‍के जमाए। घुटने में सूजन के कारण विराट कोहली यह मैच नहीं खेले। ऐसे में हर्षित राणा और यशस्‍वी जायसवाल ने वनडे डेब्‍यू किया। श्रेयस अय्यर पहले वनडे की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। कोहली के चोटिल होने के बाद उन्हें आखिरी समय पर टीम में जगह दी गई।

    मैच के बाद किया खुलासा

    नागपुर वनडे के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा, "मैं रात को एक मूवी देख रहा था और सोच रहा था कि आज आराम से समय बिताऊंगा। तभी रोहित शर्मा का फोन आया और उन्होंने कहा कि मुझे खेलने के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि विराट की तबीयत ठीक नहीं है। इसके बाद मैंने मूवी को अधूरा छोड़ा और सोने चला गया। इससे मैं मैच के लिए फ्रेश रह सकता था।" जब अय्यर से पूछा गया कि शुरुआती प्लेइंग इलेवन में उनका नाम क्यों नहीं था, इस पर उन्‍होंने कहा, "मैं बस इस जीत का आनंद लेना चाहता हूं।"

    ये भी पढ़ें: कन्कशन सब्स्टीट्यूट विवाद पर Harshit Rana ने तोड़ी चुप्पी, आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब

    मुकाबले का हाल

    मुकाबले की बात करें तो इंग्‍लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी चुनी। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी जोस बटलर की कप्‍तानी वाली टीम 47.4 ओवर में 248 रन पर ऑलआउट हो गई। बटलर और जैकब बेथेल ने फिफ्टी लगाई।

    खबरें और भी

    साथ ही फिल सॉल्‍ट ने 43 रन की पारी खेली। हर्षित राणा और रवींद्र जडेजा ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में भारतीय टीम ने 38.4 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया। भारत की ओर से शुभमन गिल ने सबसे ज्‍यादा 87 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 47 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली।

    ये भी पढ़ें: IND vs ENG: Rohit Sharma ने मैच के टर्निंग प्‍वाइंट का किया खुलासा, बोले- हम उम्‍मीदों पर खरे उतरे