T20 World Cup 2026 से बाहर होने पर शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी, सेलेक्टर्स को लेकर कही बड़ी बात
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। सीरीज में सभी की निगाहें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर टिकी होंगी। इन दोनों ...और पढ़ें
-1768042216855_m.webp)
शानदार फॉर्म में हैं विराट कोहली।
HighLights
7 फरवरी से होगी विश्व कप की शुरुआत
8 मार्च को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
भारत-श्रीलंका कर रहे विश्व कप की मेजबानी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय भारतीय टीम से शुभमन गिल को बाहर कर दिया गया था। गिल पिछले कई मुकाबलों से इस फॉर्मेट में रन बनाने के लिए तरस रहे थे। उनकी जगह ऑलराउंडर अक्षर पटेल को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
अब गिल ने टूर्नामेंट से बाहर किए जाने पर चुप्पी तोड़ी है। रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के पहले वनडे मैच से पहले गिल ने कहा कि वह सेलेक्टर्स के फैसले का सम्मान करते हैं और टीम को टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
भाग्य में लिखा है
वडोदरा में पहले वनडे से पहले गिल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "मैं चयनकर्ताओं के फैसले का सम्मान करता हूं। टी20 विश्व कप के लिए टीम को शुभकामनाएं। मैं जहां हूं वहीं हूं और जो मेरे भाग्य में लिखा है उसे कोई नहीं छीन सकता। एक खिलाड़ी हमेशा यह मानता है कि वह देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा और चयनकर्ताओं ने अपना फैसला ले लिया है।"
11 जनवरी शुरू हो रही सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। सीरीज में सभी की निगाहें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर टिकी होंगी। इन दोनों भारतीय स्टार ने विजय हजारे ट्रॉफी के लीग राउंड में दो-दो मैच खेलकर अपनी फॉर्म साबित की। दूसरी ओर वनडे कप्तान गिल की फॉर्म भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय नहीं हुई है।
खबरें और भी
यशस्वी का कट सकता पत्ता
गिल की वापसी से यशस्वी जायसवाल को टॉप ऑर्डर से बाहर होना पड़ सकता है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में अपना पहला वनडे शतक बनाया था। श्रेयस अय्यर की वापसी से बल्लेबाजी क्रम में किए गए असफल प्रयोगों का सिलसिला खत्म होगा। अय्यर को नंबर 4 पर जगह मिल सकती है। केएल राहुल विकेटकीपर बल्लेबाज का रोल अदा कर सकते हैं। ऐसे में ऋषभ पंत को भी बेंच पर बैठना पड़ सकता है।
पहली बार होगा मेंस इंटरनेशनल क्रिकेट
कोटंबी स्थित नए बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पहली बार मेंस इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। इससे पहले इस मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच महिला वनडे सीरीज हो चुकी है। ऐसे में प्लेयर के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी इस मैदान की पिच को समझना।