'स्कूल लौट जाओ और कप्तानी सीखो', Shubham Gill को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज हार के बाद लगी जोरदार फटकार
भारतीय टीम को शुभमन गिल के नेतृत्व में न्यूजीलैंड के हाथों तीन मैचों की वनडे सीरीज में शिकस्त सहनी पड़ी। टीम इंडिया ने इंदौर वनडे 41 रन से गंवाया औ ...और पढ़ें

शुभमन गिल
HighLights
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के हाथों 1-2 से वनडे सीरीज गंवाई
पाकिस्तानी क्रिकेटर ने शुभमन गिल की जमकर आलोचना की
गिल की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड से सीरीज गंवाई
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के हाथों तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-2 से गंवाई। इसके बाद से भारतीय वनडे कप्तान शुभमन गिल आलोचनाओं से घिर गए हैं। गिल की कप्तानी में भारत को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से शिकस्त मिली।
भारतीय टीम के लिए न्यूजीलैंड के हाथों शिकस्त इसलिए भी शर्मनाक रही क्योंकि मेहमान टीम अपने प्रमुख खिलाड़ियों के बिना आई थी। केन विलियमसन, ईश सोढ़ी, लोकी फर्ग्यूसन, टॉम लैथम, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर और मैट हेनरी जैसे दिग्गज नाम न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं रहे। न्यूजीलैंड की नई टीम ने भारत में वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया।
शुभमन गिल पर कसा तंज
पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने न्यूजीलैंड की तीसरे वनडे में जीत के बाद शुभमन गिल को निशाना बनाते हुए उन पर तंज कसा।
बासित अली ने यूट्यूब शो 'द गेम प्लान' पर कहा, 'न्यूजीलैंड की जीत का श्रेय भारतीय कप्तान शुभमन गिल और उनकी कप्तानी को जाता है। भारतीय टीम हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और शमी के बिना उतरी, लेकिन फिर भी किसी को चुना नहीं। भारत की ताकत विराट कोहली और रोहित शर्मा रहे। राहुल ने दो मैच में रन बनाए, लेकिन तीसरे मैच में जल्दी आउट हुए। अन्य बल्लेबाजों ने क्या किया?
शुभमन गिल की कप्तानी में गलती
बासित अली ने शुभमन गिल को लताड़ लगाई और उन्हें शुरुआत से कप्तानी सीखने की सलाह दी। बासित ने गिल की कप्तानी की गलती पर प्रकाश डाला।
जब न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में लगभग 300 रन का लक्ष्य हासिल किया, उनका लक्ष्य निर्धारित था। तेज गेंदबाजों को हटाएं तो भारत के प्रमुख गेंदबाज कौन थे? कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा। आपके पास विशेषज्ञ गेंदबाज हैं, लेकिन आपने उनसे पहले नितीश रेड्डी से गेंदबाजी कराई। शुभमन गिल ने शान मसूद की नकल करने की कोशिश की। ड्रेसिंग रूम से जो भी संदेश आए, उसका पालन करना। आपको जल्दी विकेट की जरुरत थी। मैं गिल को सलाम करता हूं। स्कूल लौट जाओ और कप्तानी सीखो।
बासित अली