विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'शुभमन गिल बहुत भाग्‍यशाली हैं क्‍योंकि...', गौतम गंभीर ने भारतीय कप्‍तान की तारीफ करते हुए कही बड़ी बात

Published: Wed, 23 Sep 2026 06:27 PM (IST)

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने वनडे कप्‍तान शुभमन गिल की जमकर तारीफ की और उम्‍मीद जताई कि ...और पढ़ें

शुभमन गिल और गौतम गंभीर

शुभमन गिल और गौतम गंभीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि शुभमन गिल बहुत भाग्‍यशाली हैं कि उनकी मैदान के अंदर और बाहर मदद के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर्स हैं। गंभीर ने कहा कि गिल एक युवा कप्‍तान होने के नाते अपना काम बेहतर कर रहे हैं।

गंभीर ने भरोसा जताया कि शुभमन गिल वनडे में अपने कप्‍तानी के रिकॉर्ड को सुधारेंगे। बता दें कि गंभीर और गित की साझेदारी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अहम है क्‍योंकि 2027 वनडे वर्ल्‍ड कप में कुछ ही समय बचा है।

रोहित के भविष्‍य पर जरूर कुछ ड्रामा हुआ, लेकिन उन्‍होंने और कोहली ने बेहतरीन प्रदर्शन करके दर्शाया कि वो टीम के टॉप ऑर्डर की जान हैं और 2027 वनडे वर्ल्‍ड कप तक खेलना जारी रखना चाहते हैं।

गौतम गंभीर ने क्‍या कहा

गौतम गंभीर ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले जियोस्‍टार से बातचीत में कहा, 'वनडे में गिल बहुत भाग्‍यशाली हैं कि क्‍योंकि उनके पास रोहित और विराट जैसे खिलाड़ी हैं, जो मैदान के अंदर और बाहर उनकी मदद करते हैं। भारतीय क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी को प्‍लेइंग 11 के बाहर रखना हमेशा मुश्किल भरा फैसला होता है, लेकिन जब आप युवा कप्‍तान होने के नाते ऐसा करते हैं तो संभवत: किसी भी कोच या कप्‍तान के लिए यह मुश्किल फैसला होता है। अब तक गिल ऐसा करते आए हैं। उन्‍होंने असल में सभी पहलुओं पर काम किया है।'

याद दिला दें कि शुभमन गिल ने 12 वनडे में भारत की कप्‍तानी की, जिसमें से छह में जीत मिली। उन्‍होंने इंग्‍लैंड, ऑस्‍ट्रेलिया और न्‍यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में शिकस्‍त भी सामने से देखी।

बेहतर करेंगे कप्‍तान गिल

गंभीर ने साथ ही कहा, 'मेरा मानना है कि शुभमन गिल ने सभी सही चीजें की हैं। वनडे क्रिकेट में उनका मुश्किल समय रहा है। मगर मुझे भरोसा है कि चीजें बदलेंगी क्‍योंकि उन्‍होंने सभी सही चीजें की हैं।'

बता दें कि शुभमन गिल अब वेस्‍टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे। टीम इंडिया की कोशिश वेस्‍टइंडीज को पटखनी देकर विश्‍व कप के लिए अपनी तैयारियां पुख्‍ता करने की होगी।

यह भी पढ़ें- शुभमन गिल की परेशानी बना न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल, टीम प्रबंधन के सामने खिलाड़ियों की तैयारी बड़ी चुनौती

यह भी पढ़ें- 'कोच के तौर पर मैं सारी आलोचना झेल लूंगा, लेकिन'; शुभमन गिल के सपोर्ट में खुलकर उतरे गौतम गंभीर