Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    DC vs GT: जब डेविड मिलर ने नहीं लिया सिंगल, तब क्या सोच रहे थे Shubman Gill? कप्तान ने खुद किया खुलासा

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 09:48 AM (GMT+05:30)

    गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल दिल्ली कैपिटल्स को सिर्फ 1 रन से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत से काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि आखिरी गेंद से पहले उ ...और पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। Shubman Gill Statement DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच की आखिरी दो गेंदों पर जीत के लिए 2 रन की दरकार थी। स्ट्राइक पर थे डेविड मिलर और हर किसी की सांसें थम गईं थी, लेकिन उसके बाद जो हुआ उसे देखकर हर कोई सन्न रह गया।

    मिलर के पास मौका था कि वो सिंगल लेकर स्कोर को बराबरी यानी मैच टाई करा लें, लेकिन उन्होंने अपने साथी कुलदीप यादव को स्ट्राइक देने से मना किया और इस तरह सिंगल रन नहीं लेने का फैसला किया, लेकिन अगली गेंद पर कुलदीप रन आउट हुए और दिल्ली की टीम ने इस तरह सिर्फ 1 रन से ये मैच गंवा दिया। साउथ अफ्रीका के बैटर मिलर के सिंगल नहीं लेने का फैसला बड़ा ब्लंडर साबित हुआ। 

    वहीं, गुजरात की टीम ने इस तरह डीसी को हराकर सीजन में अपनी पहली जीत हासिल की। इस जीत के बाद कप्तान शुभमन गिल काफी खुश नजर आए। उन्होंने मैच के बाद बताया कि उनकी जीत का चांस कब बना। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि आखिरी गेंद से पहले उनकी और गें

    यह भी पढ़ें- GT vs DC: डेविड मिलर ने मैच बनाया भी, फंसाया भी... दिल्ली के घर में घुसकर गुजरात ने छीनी जीत

    दबाज प्रसिद्ध कृष्णा की क्या बातचीत हुई थी।

    Shubman Gill ने मैच जीतने के बाद क्या कहा?

    दरअसल, डेविड मिलर के 20वें ओवर की 5वीं गेंद पर सिंगल न लेने पर पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान जीटी के कप्तान शुभमन गिल से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि  निश्चित रूप से, हमने अब तक जो तीनों मैच खेले हैं, वे आखिरी ओवर तक गए हैं। लेकिन इस मैच में जीत की रेखा को पार करके बहुत खुशी हो रही है।  

    खबरें और भी

    गिल ने बताई आखिरी गेंद से पहले की रणनीति

    आखिरी गेंद से पहले कप्तान गिल ने प्रसिद्ध कृष्णा से बात को लेकर खुलासा करते हुए कहा, 

    "मुझे लगा कि हमारे पास जीतने का मौका है। नहीं, हम बस इस पर चर्चा कर रहे थे कि यॉर्कर डालनी है या स्लोअर बॉल। पिच जिस तरह से खेल रही थी, हमने फैसला किया कि अगर स्लोअर बॉल सही जगह गिरेगी तो उस पर बाउंड्री मारना मुश्किल होगा।"

    फील्डिंग से पड़ता है काफी फर्क

    जीटी टीम के कप्तान का मानना है कि फील्डिंग से भी मैच में काफी फर्क पड़ता है। गिल ने कहा कि जी बिल्कुल (फील्डिंग पर), फर्क पड़ा। सिवाय उन ओवरथ्रो और बाउंड्री के जो मैंने (गलती से) दिए। मुझे लगता है कि वे 5-6 रन फील्डिंग में बहुत अंतर पैदा करते हैं, खासकर ऐसे मैच में जिसे आप सिर्फ 1 रन से जीत रहे हों। यहां हर कोशिश, हर मिसफील्ड और हर अच्छा प्रयास मायने रखता है।

    साथ ही गिल ने कहा,

    210 रन बनाकर हम बहुत खुश थे। हमें हमेशा लगा कि इस विकेट पर हम पार-स्कोर (औसत स्कोर) से 10-15 रन ऊपर हैं। जब हम डेथ ओवर्स में बल्लेबाजी कर रहे थे, तब भी बड़े शॉट्स मारना आसान नहीं था क्योंकि विकेट धीमा था। हमें लगा कि अगर हम अच्छी गेंदबाजी करेंगे, तो हमें यह मैच जीतना चाहिए। अब बस मुझे सोने की ज़रूरत है और देखना होगा कि कल सुबह सोकर उठने पर कैसा महसूस होता है।

    -

    शुभमन गिल