Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    KKR vs GT: कोलकाता से हार के बाद शुभमन गिल ने दिया हैरान करने वाला बयान, टीम के कैच छोड़ने को किया जस्टीफाई!

    Updated: Sun, 17 May 2026 09:32 AM (IST)

    गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कोलकाता के खिलाफ मिली हार के बाद टीम की खराब फील्डिंग को लेकर बात रखी है। इस मैच में गुजरात के खिलाड़ियों ने कई क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स ने शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार जीत हासिल की। कोलकाता ने ये मैच 29 रनों से जीता। इस मैच के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने एक हैरान करने वाला बयान दिया है। उन्होंने अपनी टीम की गलती का अजीब तरह से बचाव किया है।

    कोलकाता के खिलाफ मैच में गुजरात की फील्डिंग काफी खराब रही थी। टीम के खिलाड़ियों ने कैच टपकाए थे। मैच के बाद गिल ने इस बात के लिए खिलाड़ियों को लताड़ तो लगाई, लेकिन कहीं न कहीं वह एक बुरे दिन का बचाव करते हुए भी दिखे।

    हम जीत के हकदार नहीं थे

    इस मैच में गुजरात ने कई कैच छोड़े जिसके कारण उसे हार का सामना करना पड़ा। गिल ने भी माना कि टीम की खराब फील्डिंग हार का बड़ा कारण रही। मैच के बाद गिल ने कहा, "विकेट को देखते हुए 200-210 का स्कोर सही लग रहा था, लेकिन हमने कई सारे कैच छोड़े। पिच अच्छी थी, कुछ गेंदें जरूर रुक रही थीं, लेकिन मुझे लगता है कि हमने अच्छा स्कोर करने के लिए अच्छी बल्लेबाजी की थी। हमारी फील्डिंग और बेहतर हो सकती थी। हमने तीन कैच छोड़े, ऐसे में हम जीत के हकदार नहीं थे।"

    गिल ने इस तरह किया बचाव

    गिल ने गलती मानने के बाद टीम की खराब फील्डिंग का एक तरह से बचाव किया और चेतावनी भी दे डाली। उन्होंने कहा, "अगर इसे इस तरह से देखा जाए, प्लेऑफ से पहले इस तरह का मैच होना फिर भी ठीक है बजाए प्लेऑफ के। हम कुछ दिन आराम करेंगे और रिकवरी पर ध्यान देंगे।"

    खबरें और भी

    गुजरात के 13 मैचों में आठ जीत और पांच हार के बाद 16 अंक हैं और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है। पहले स्थान पर बैठी आरसीबी के भी 16 ही अंक हैं, लेकिन गुजरात उससे नेट रन रेट में पीछे है। इन दोनों का प्लेऑफ में जाना लगभग तय हो गया है।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: पर्ची निकालकर क्रिकेटर कह रहे हैं मन की बात, कमेंटेटरों ने भी अपनाया यही अंदाज

    यह भी पढ़ें- PBKS vs RCB Preview: पंजाब के सामने होगी बेंगलुरु की अग्निपरीक्षा, धर्मशाला में भिड़ेंगी दोनों टीमें