Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    GT vs RR: 'मुझे उसके हाथ बांधने पड़ेंगे', साई सुदर्शन की हरकत पर 'भड़के' शुभमन गिल, अपनी पारी का किया बखान

    Updated: Sat, 30 May 2026 01:53 PM (IST)

    गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने अपने सलामी जोड़ीदार साई सुदर्शन के लगातार दो मैचों में हिटविकेट होने पर मजेदार जवाब दिया है। ...और पढ़ें

    साई सुदर्शन को लेकर शुभमन गिल ने दिया मजेदार जवाब

    साई सुदर्शन को लेकर शुभमन गिल ने दिया मजेदार जवाब

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को दूसरे क्वालिफायर में मात देकर आईपीएल-2026 के फाइनल में जगह बना ली है। इस जीत से कप्तान काफी खुश हैं। हालांकि, उन्होंने अपने सलामी जोड़ीदार साई सुदर्शन के हाथ बांधने की बात कही है।

    राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 214 रन बनाए थे। गुजरात ने ये टारगेट 18.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसमें गिल ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 53 गेंदों पर 15 चौके और तीन छक्कों की मदद से 104 रन बनाए। सुदर्शन ने 32 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली।

    सुदर्शन का उड़ाया मजाक

    गिल और सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी करते हुए जीत की नींव रख दी थी। सुदर्शन 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हिटविकेट हो गए। वह लगातार दो मैचों में हिटविकेट हुए हैं और आईपीएल में कुल तीन बार सुदर्शन इस तरह से आउट हुए हैं। वह आईपीएल में तीन बार हिटविकेट होने वाले पहले बल्लेबाज हैं। मैच के बाद गिल से जब सुदर्शन के हिटविकेट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मेजदार जवाब दिया।

    गिल ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि किसी ने लगातार दो मैचों में ऐसा होते हुए देखा है। मैंने सोशल मीडिया पर उनके हाथ बांधने को लेकर कुछ वीडियो देखे हैं। लगता है मुझे ऐसा करना पड़ेगा।"

     

    सुदर्शन के साथ सहज हैं गिल

    गिल और सुदर्शन की जोड़ी आईपीएल की सबसे सफल सलामी जोड़ियों में से एक है। सुदर्शन के साथ अपनी ट्यूनिंग को लेकर उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो हम एक-दूसरे को कॉम्पलीमेंट करते हैं। हम जब भी बल्लेबाजी करते हैं तो हमारा कम्यूनिकेशन शानदार होता है। हम में से किसी एक को अटैक करना होता है और हम इस बात का फैसला आसानी से कर लेते हैं।

    अपनी शतकीय पारी को लेकर गिल ने कहा, "मैं उस जोन में था जहां मैं गैप तलाश रहा था, गेंदबाजों को परख रहा था और गेंद को मारने की कोशिश कर रहा था। यही होता है जब आप अच्छी बल्लेबाजी कर रहे होते हैं, आप गैप देखते हैं और मारते हैं।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- GT vs RR: 'मुझे नहीं पता वो कैसे...', वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में ये क्या बोल गए रियान पराग; राजस्थान की हार पर भी दिया बयान

    यह भी पढ़ें- GT vs RR: हार के बाद टूट गए वैभव सूर्यवंशी, टोपी से सर छिपाकर खूब रोए; भावुक कर देगा ये Video