Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सौरव गांगुली ने सूर्या-गंभीर से संजू सैमसन को लेकर की बड़ी मांग, सेमीफाइनल मुकाबले से पहले दे डाली बड़ी चेतावनी

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 05:53 PM (IST)

    भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि संजू सैमसन को सफेद गेंद की क्रिकेट में लगातार मौके मिलने चाहिए। उनका मानना है कि संजू बहुत ही शानदार ...और पढ़ें

    संजू सैमसन की पारी

    संजू सैमसन की पारी

    HighLights

    1. संजू सैमसन ने खेली 97 रनों की पारी

    2. सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान

    3. इंग्लैंड के खिलाफ होगा सेमीफाइनल मैच

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रनों की पारी खेली। उन्होंने ये पारी ऐसे समय में खेली, जब टीम इंडिया के लिए मुकाबला वर्चुअल नॉकआउट की तरह था। संजू की पारी की तारीफ भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने की है। गांगुली ने सैमसन को बेहतरीन खिलाड़ी बताया और लगातार मौके देने की बात कही।

    संजू ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्हें लगातार टीम इंडिया में मौके नहीं दिए गए। टी20 वर्ल्ड कप से पहले शुभमन गिल की वजह से उनके बैटिंग क्रम में बदलाव किया गया। गिल जब बाहर गए, तो ईशान किशन और अभिषेक शर्मा पारी की शुरूआत करने लगे। हालांकि, जब टीमें दो बाएं हाथ के बल्लेबाज को देखकर पहले ओवर में स्पिन गेंदबाज लगाने लगीं और विकेट हासिल करने लगीं, तो संजू को वापस लाया गया। इसके बाद उन्होंने अपने करियर की सबसे बेहतरीन पारी खेली, जिसके फैन गांगुली भी हो गए हैं।

    सौरव गांगुली का संजू सैमसन पर बयान

    वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले के बाद पत्रकारों से बात करते हुए गांगुली ने कहा, "संजू सैमसन की पारी शानदार रही है। वे बहुत ही अच्छे खिलाड़ी हैं। उन्हें सफेद गेंद की क्रिकेट में लगातार मौके मिलते रहने चाहिए। सैसमन जब क्रीज पर आते हैं, तो विपक्षी टीम को इससे नुकसान पहुंचता है। उन्होंने स्थिति के अनुसार खेला और टीम को जीत दिलाई।"

    संजू सैमसन की यादगार पारी

    संजू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। उनकी ये पारी यादगार है क्योंकि टीम इंडिया ने 196 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर चेज किया। सैमसन ने अपनी पारी के दौरान 12 चौके और 4 छक्के लगाए। उनकी पारी ने ये सुनिश्चित किया कि भारत सेमीफाइनल में पहुंचे।

    खबरें और भी

    इंग्लैंड से सेमीफाइनल मैच

    भातीय टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड से टकराने वाली है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।मुकाबले की शुरूआत भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे से होगी। पिछले टी20 वर्ल्ड कप में यही दोनों टीमें सेमीफाइनल में टकराई थी, जहां टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी और अब एक बार फिर यही दोनों सेमीफाइनल में टकराने वाली हैं।

    यह भी पढ़ें- IND vs WI: संजू नहीं, 32 साल के इस खिलाड़ी को मिला इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड; दुबे जी का भी हुआ जिक्र

    यह भी पढ़ें- 'हद पार करोगे तो...', भारत T20 WC Semi Final में नहीं पहुंचेगा कहने वाला पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बुरी तरह ट्रोल