Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SRH vs RR: 'दिल जीत लिया…', राजस्थान को रौंदने के बाद कप्तान Ishan Kishan ने किसे दिया जीत का पूरा क्रेडिट?

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 08:57 AM (IST)

    Ishan kishan Praises Praful Hinge Sakib Hussain: राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हारने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीत का पूरा श्रेय ...और पढ़ें

    HighLights

    1. SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद ने आरआर को 57 रन से दी मात

    2. आरआर को हराने के बाद कप्तान ईशान किशन हुए खुश

    3. ईशान किशन ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में गेंदबाजों को दिया जीत का पूरा क्रेडिट

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ishan Kishan Statement: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के 21वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को मात दी। ये हैदराबाद की मौजूदा सीजन की दूसरी जीत रही, जबकि आरआर की टीम ये पहली हार रही।

    हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में आरआर के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो टीम के लिए गलत साबित हुआ। मैच में पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद की टीम ने 6 विकेट खोकर 216 रन बनाए। ईशान किशन ने 91 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके जवाब में आरआर की टीम रन ही बना सकी।

    सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के बाद कप्तान ईशान किशन काफी खुश नजर आए। उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान क्या कहा?

    Ishan Kishan ने जीत के बाद क्या कहा?

    दरअसल, राजस्थान रॉयल्स को हराने के बाद पोस्ट मैच प्रेंजेटेशन के दौरान एसआरएच के कप्तान ईशान किशन ने कहा,

    "मैं इस जीत से निश्चित रूप से बहुत खुश हूं, प्वाइंट्स टेबल में दो अंक और जुड़ गए हैं। मुझे इस बात की खुशी है कि हम गेंदबाजों से जो चाह रहे थे, यहां आकर निडर होकर खेलना और अपने प्लान को सही से लागू करना, वह आज उन्होंने कर दिखाया और इसका सारा श्रेय हमारे गेंदबाजों को जाता है।"

    इस मैच में डेब्यू करने वाले प्रफुल्ल हिंगे और शाकिब हुसैन को लेकर जब ईशान से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 

    नहीं, मुझे लगता है कि आपको यह भी देखना होता है कि आपके युवा गेंदबाज कितने भूखे और प्रेरित हैं। वे इस सीजन में लगातार मेहनत कर रहे थे। वे हमारे फील्डिंग और बॉलिंग कोच वरुण आरोन के साथ काम कर रहे थे और अनुभवी खिलाड़ियों से चर्चा कर रहे थे। हम उन्हें मौका देना चाहते थे, खासकर जब हम अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे हों। प्रैक्टिस मैचों में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा था, इसलिए मुझे लगता है कि आज उन्हें मौका देना सही फैसला था।

    -

    ईशान किशन

    क्या बल्लेबाजी में 25 रन कम रह गए थे?

    ईशान ने इस पर कहा, "हमारी बल्लेबाजी यूनिट और खिलाड़ियों की फॉर्म को देखते हुए, क्योंकि हम लगभग हर मैच में 200 से ज्यादा रन बना रहे हैं। हां, थोड़े कम थे। लेकिन अभिषेक शर्मा जिस तरह से खेलते हैं, कई बार वह जल्दी आउट हो सकते हैं, पर हमारा काम खेल को गहराई तक ले जाना और क्रिकेटिंग शॉट्स खेलना है। हम अभिषेक को पूरी आजादी देते हैं क्योंकि अगर वह चल जाए, तो अकेले दम पर स्कोर को 260 या 270 तक ले जा सकता है। हम उनसे और कुछ नहीं मांगते। वह आज आउट हो गया, लेकिन मुझे यकीन है कि वह अगले मैच में और भी प्रेरित होकर वापसी करेगा।"

    खबरें और भी

    ईशान ने क्यों नहीं की विकेटकीपिंग?

    मैच के दौरान विकेटकीपिंग नहीं करने पर ईशान ने कहा,

    एक कप्तान के तौर पर मुझे लगा किकुछ संवाद की कमी हो रही थी। कभी-कभी कीपिंग करते वक्त आपके पास इतना समय नहीं होता और आप गेंदबाजों को अपनी योजनाएं ठीक से नहीं समझा पाते। इसलिए फील्ड पर रहकर उनसे चर्चा करना बेहतर है ताकि हम उसी के अनुसार फील्ड सेट कर सकें। यही हमारी योजना थी और मुझे लगता है कि इसने हमारे लिए अच्छा काम किया।

    -

    ईशान किशन

    हैदराबाद की आरआर के खिलाफ जीत में दो गेंदबाजों का अहम योगदान रहा। इन दोनों ही गेंदबाजों को डेब्यू का मौका इस मैच के जरिए मिला था, जिन्होंने मिलकर 8 विकेट हासिल किए। प्रफुल्ल हिंगे ने आईपीएल डेब्यू करते हुए अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट हासिल किए। उन्होंने कुल 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि साकिब हुसैन ने 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। 

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉप-4 में मारी एंट्री, हार के बावजूद टॉप पर राजस्थान

    यह भी पढ़ें- साकिब हुसैन ने खोला राजस्थान के खिलाफ कहर बरपाने वाली गेंदबाजी का राज, डेब्यू पर 4 विकेट लेने का किसे दिया क्रेडिट?