'CSK ने फैंस को दिया धोखा', श्रीकांत ने एमएस धोनी का नाम लेकर चेन्नई मैनजमेंट को लपेटा; सुनाई खरी-खोटी
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 से बाहर हो गई और एमएस धोनी एक भी मैच नहीं खेले। पूर्व कप्तान कृष्णमचारी श्रीकांत ने चेन्नई प्रबंधन पर धोनी की वापसी को ...और पढ़ें
-1779443778075_m.webp)
एमएस धोनी ने आईपीएल-2026 में नही खेला एक भी मैच

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल-2026 में सफर खत्म हो गया है। पांच बार की चैंपियन प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। इस सीजन टीम के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी एक भी मैच नहीं खेले और इसी बात को लेकर भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमचारी श्रीकांत ने चेन्नई के कोच और कप्तान को जमकर सुनाई है।
चेन्नई को गुरुवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और इसी के साथ उसका मौजूदा सीजन में सफर भी खत्म हो गया। इस आखिरी मैच में भी धोनी दिखाई नहीं दिए और इसी को लेकर श्रीकांत ने टीम मैनेजमेंट को आड़े हाथों लिया है।
श्रीकांत ने रखी अपनी बात
सोशल मीडिया पर भी इस बात को लेकर गुस्सा है और कहा जा रहा है कि चेन्नई ने धोनी को पूरे सीजन बाहर रखा जबकि फैंस को उम्मीद दिलाई की वह कभी भी वापसी कर सकते हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर 'एमएस धोनी स्कैम' नाम से एक ट्रेंड भी चल रहा है।
श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "सीजन की शुरुआत से पहले उन्होंने कहा कि धोनी को पैर में चोट लगी है और वह उम्मीद कर रहे हैं कि धोनी जल्द ही वापस आएंगे। कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी यही गाना गाया। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने भी यही कहा कि हो सकता है कि वह अगले मैच के लिए तैयार हो जाएं।"
खबरें और भी
श्रीकांत ने कहा, " फिर मैच से पहले धोनी की ट्रेनिंग के वीडियो सामने आते थे जिससे संकेत मिलते थे कि धोनी फिट हैं और अगला मैच खेल सकते हैं, लेकिन ऐसा होता नहीं था।"
'बंद करो पागल बनाना'
हालांकि, धोनी इस सीजन एक भी मैच नहीं खेले और गायकवाड़ से जब उनके अगले सीजन में खेलने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये अगले ही सीजन पता चलेगा।
श्रीकांत ने कहा, "धोखा देना बंद करो। आपको ये साफ कर देना चाहिए। अगर वह पूरा सीजन नहीं खेल रहे हैं तो ठीक है। फैंस इसके लिए मानसिक तौर पर तैयार रहेंगे।"
यह भी पढ़ें- 'ये आप मुझसे पूछ रहे हैं', एमएस धोनी के रिटायरमेंट के सवाल पर कोच ने जो कहा वो कर गया हैरान
यह भी पढ़ें- एमएस धोनी अगले सीजन हो जाएंगे रिटायर! ऋतुराज गायकवाड़ ने उठा दिया राज से पर्दा