Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    LSG के बॉलर को 'अब कहां गई पर्ची' वाला कमेंट देकर बुरी तरह फंसे Sunil Gavaskar, फैंस ने सुनाई खरी-खोटी

    Updated: Wed, 20 May 2026 04:35 PM (IST)

    लखनऊ सुपर जायंट्स की राजस्थान रॉयल्स से हार के बाद, पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने लखनऊ के गेंदबाज आकाश सिंह के खराब प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी की। ...और पढ़ें

    Sunil Gavaskar ने Akash Singh को किया ट्रोल

    Sunil Gavaskar ने Akash Singh को किया ट्रोल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Sunil Gavaskar: लखनऊ सुपर जायंट्स को मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ये मौजूदा सीजन में लखनऊ की 9वीं हार रही, जबकि राजस्थान की टीम की 7वीं जीत रही। मैच के बाद सबसे ज्यादा लाइमलाइट में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और फेमस कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने अपने विवादित कमेंट देकर खींची। 

    गावस्कर ने राजस्थान के खिलाफ मैच के दौरान लखनऊ के पेसर आकाश सिंह की आलोचना करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। अब उनकी इस हरकत के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें फैंस खूब ट्रोल कर रहे हैं।

    Sunil Gavaskar ने Akash Singh को किया ट्रोल

    दरअसल, कुछ ही दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने वाले आकाश सिंह का राजस्थान के खिलाफ खेले गए मैच में निराशाजनक प्रदर्शन रहा। उन्होंने तीन ओवरों में 54 रन लुटाए और केवल एक विकेट हासिल किया। 

    क्या था पूरा मामला?

    बता दें कि पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ आकाश सिंह जब भी विकेट ले रहे थे, तब वे अपनी जेब से एक कागज का टुकड़ा निकालकर जश्न मनाते दिखे थे, लेकिन राजस्थान के खिलाफ मैच में जब उन्होंने 3 ओवर में 54 रन लुटाए तो सुनील गावस्कर ने उनकी आलोचना करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 

    गावस्कर ने कहा, "अब वो चिट कहां है? जेब के अंदर ही है ना? कहां गई वो चिट? मुझे खेल में थोड़ी विनम्रता पसंद है। एक ओवर में, आप शायद किसी एक गेंद पर विकेट ले लेते हैं, लेकिन बाकी की पांच गेंदों पर आपकी जमकर धुनाई होती है।  उन्होंने 17 गेंदों में 48 रन लुटा दिए हैं।"

    खबरें और भी

    लेकिन उनकी टिप्पणी से फैंस बिल्कुल खुश नहीं हुए। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी आलोचना की। फैंस का कहना था कि उन्होंने मुश्किल दौर से गुजर रहे एक युवा क्रिकेटर पर ऐसी कड़ी टिप्पणी की। 


    वहीं, अगर आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल की बाद करें तो लखनऊ की टीम सबसे नीचे चल रही। इस टीम का अब सामना शनिवार को अपना आखिरी लीग मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ होना है। ये मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 में लगातार दो डक के बाद बेचैन हो गए थे विराट कोहली, शतक लगाने के बाद किया खुलासा

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: पर्ची निकालकर क्रिकेटर कह रहे हैं मन की बात, कमेंटेटरों ने भी अपनाया यही अंदाज