काव्या मारन ने अबरार अहमद पर लगाया पैसा तो चिढ़ गए सुनील गावस्कर, कहा- इससे भारत का नुकसान होगा
सुनील गावस्कर ने द हंड्रेड लीग में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने पर सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन पर गुस्सा व्यक्त किया है। गावस्क ...और पढ़ें

HighLights
गावस्कर ने काव्या मारन के अबरार अहमद को खरीदने पर जताई नाराजगी
पाकिस्तानी खिलाड़ी की फीस भारत के खिलाफ इस्तेमाल होगी- गावस्कर
भारतीय मालिकों को पाकिस्तानी खिलाड़ियों से दूर रहने की सलाह दी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन के इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने पर भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने गुस्सा जाहिर किया है। गावस्कर ने कहा है कि विदेशी लीगों की फ्रेंचाइजियों के भारतीय मालिकों को पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खरीदने से परहेज करना चाहिए।
काव्या सन टीवी नेटवर्क की मालिकन है। इस नेटवर्क के पास सनराइजर्स हैदराबाद का मालिकाना हक भी है और द हंड्रेड की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स का भी। हाल ही में सनराइजर्स लीड्स ने लीग की नीलामी में अबरार को खरीदा था जिसके बाद काव्य निशाने पर आ गई हैं।
भारत के लिए नुकसानदायक
फ्रेंचाइजी ने अबरार को 2.34 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसी के साथ वह भारतीय कंपनी के मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी द्वारा खरीदे गए पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर काव्या मारन को काफी कुछ सुनने को मिला। मिड-डे में अपने कॉलम में गावस्कर ने लिखा कि पाकिस्तानी खिलाड़ी को जो फीस दी गई है उससे वो इनकम टेक्स देंगे जो सरकार के पास जाएगा और इसे वो भारत के खिलाफ इस्तेमाल करेगी।
उन्होंने कहा, "इस बात को समझना होगा कि वह जो फीस पाकिस्तानी खिलाड़ी को देंगे, उससे वह अपनी सरकार को इनकम टेक्स देंगे। जिससे उनकी सरकार हथियार खरीदेगी और ये अप्रत्यक्ष तरीके से भारतीय सैनिकों और आम आदमी की मौत में योगदान देना है।"
खबरें और भी
मालिक की है जिम्मेदारी
गावस्कर ने कहा कि भुगतान चाहे भारतीय कंपनी से आए या विदेशी सब्सीडरी कंपनी से, जिम्मेदारी तो मालिक की होती है। उन्होंने कहा, "अगर मालिक ही भारतीय है तो वह भारतीय लोगों को नुकसान पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। ये काफी सीधी बात है।"