यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sunil Gavaskar ने मजाक किया या बताई सच्चाई? बोले- Virat Kohli IPL 2024 भी नहीं खेलेंगे
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने एक चौंकाने वाला बयान दिया। पूर्व भारत ...और पढ़ें

HighLights
- सुनील गावस्कर ने विराट कोहली को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी
- सुनील गावस्कर ने आशंका जताई कि कोहली आईपीएल 2024 भी नहीं खेलेंगे
- विराट कोहली पर्सनल कारणों के चलते इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने एक चौंकाने वाला बयान दिया। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने आशंका जताई है कि विराट कोहली आईपीएल 2024 से भी बाहर हो सकते हैं। बता दें कि विराट कोहली पर्सनल कारणों के चलते इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए है। ऐसे में गावस्कर ने किंग कोहली के आईपीएल 2024 खेलने को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।
Sunil Gavaskar ने Virat Kohli को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी
दरअसल, आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होना है, जहां पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच चेन्नई में खेला जाएगा। इस मैच से पहले मौजूदा कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि विराट कोहली (Virat Kohli) आईपीएल 2024 (IPL 2024) में भी नहीं खेल सकते हैं। यह बयान उन्होंने तब दिया जब स्टार स्पोर्ट्स पर रांची के आईआईएम छात्रों से वह बात कर रहे थे।
बता दें कि विराट कोहली निजी कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे। इसके बाद बीसीसीआई ने कहा था कि उनके फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए। हालांकि, गावस्कर के इस बयान से यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि शायद कोहली अपने निजी जीवन पर ही ध्यान देना चाहते हैं और इसीलिए आईपीएल से भी बाहर रह सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Hanuma Vihari: हनुमा विहारी को लेकर और गहराया विवाद, आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन ने खोला बड़ा राज
बता दें कि विराट कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा हाल ही दूसरी बार माता-पिता बने। अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया। इस बीच सुनील गावस्कर ने कहा कि क्या वो खेलेंगे? कुछ कारण के लिए खेल नहीं रहे, शायद हो सकता है कि आईपीएल के लिए भी ना खेलें। ऐसा बयान गावस्कर ने तब दिया जब उनसे यह पूछा गया था कि कोहली आईपीएल में रन बनाने के लिए भूखे होंगे, क्योंकि वह काफी समय से ब्रेक पर हैं?
खबरें और भी
सुनील गावस्कर ने विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को लेकर कहा कि इस आईपीएल सीजन के असाधारण खिलाड़ी ध्रुव की उभरने की क्षमता है। अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे जुरेल ने इंग्लैंड पर भारत को सीरीज जिताने में 90 रनों और नाबाद 39 रनों का अहम योगदान दिया, जिसके बाद उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।